HomeUTTAR PRADESHTharoor Style में ही शाहरुख ने दिया शशि थरूर की बधाई का...

Tharoor Style में ही शाहरुख ने दिया शशि थरूर की बधाई का जवाब, गुगल सर्च करते रह गए फैंस


Sharukh khan Said Thank You to Shashi Tharoor: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए यह साल बेहद खास रहा। अपने 33साल के शानदार करियर में पहली बार किंग खान को फिल्म ‘जवान’ (2023) में उनके दमदार अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह फिल्म उनकी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस अवॉर्ड की सूची में शाहरुख के साथ अभिनेता विक्रांत मैसी और रानी मुखर्जी भी शामिल हैं। साथ ही  शाहरुख के इस उपलब्धि पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। उनकी खुशी में शामिल होने वालों में राजनेता शशि थरूर भी हैं, जिन्होंने शाहरुख को बधाई दी। किंग खान ने भी थरूर के इस संदेश का जवाब अपने खास अंदाज़ में दिया।


शाहरुख के लिए शशि थरूर का ट्वीट


बॉलीवुड के बादशाह खान को बधाई देते हुए शशि थरूर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर एक ट्वीट शयर किया। जिसमें उन्होंने लिखा ,’नेशनल ट्रेजर ने नेशनल अवॉर्ड जीता है। शाहरुख खान को बधाई।’ जिसका जवाब किंग खान ने भी अपने अलग ही अंदाज में दिया और थैंक्यू भी कह दिया।


थरूर स्टाइल में ही शाहरुख ने कहा थैंक्यू


शाहरुख खान ने अपने चिरपरिचित अंदाज में राजनेता शशि थरूर को धन्यवाद कहा, जिन्होंने उन्हें ‘जवान’ के लिए मिले नेशनल फिल्म अवॉर्ड के लिए बधाई दी थी। शाहरुख ने लिखा, “साधारण तारीफ के लिए शुक्रिया, मिस्टर थरूर। इससे ज्यादा मुझे ‘मैग्निलोक्वेंट’ (भव्य शैली में बोलना) और ‘सेस्क्विपेडेलियन’ (आडंबरपूर्ण) जैसे शब्द समझ नहीं आते।” अंत में उन्होंने हंसने वाला इमोजी जोड़ा। दरअसल, थरूर अपने संदेशों में अक्सर जटिल अंग्रेजी शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने शाहरुख को सादगी से बधाई दी। शाहरुख ने इस बधाई पर खुशी जताते हुए अपने मजेदार जवाब से सभी का ध्यान खींचा।


शाहरुख खान के मजेदार जवाब पर फैंस का उत्साह


शाहरुख खान के शशि थरूर को दिए गए मजेदार जवाब ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। फैंस उनके हास्य और चुटीले अंदाज की खूब सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “शाहरुख ट्विटर पर अपने पुराने रंग में लौट आए हैं।” वहीं, एक अन्य यूजर ने मस्ती में टिप्पणी की, “लगता है शाहरुख ने ‘मैग्निलोक्वेंट’ और ‘सेस्क्विपेडेलियन’ जैसे शब्द लिखने के लिए गूगल का सहारा लिया होगा।” 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read