HomeUTTAR PRADESHSushaasan divas: सुशासन दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष ने गरीब और...

Sushaasan divas: सुशासन दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष ने गरीब और असहाय लोगों में किया कंबल का वितरण

Sushaasan divas: सुशासन दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष ने गरीब और असहाय लोगों में किया कंबल का वितरण

अटल जी के शासन के कार्यों को किया याद

Sushaasan divas: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जनशताब्दी और सुशासन दिवस के अवसर पर नगर अध्यक्ष अशोक निषाद ने नगर पंचायत के दो दर्जन गरीब और असहाय लोगों में कंबल का वितरण कर अटल जी के शासन के कार्यों को याद किया।

इस मौके पर नगर वासियों को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अशोक निषाद ने कहा कि परम श्रद्धेय भारत रत्न प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने में श्रद्धेय अटल जी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में आता है, उनके योगदानों को भुलाया नहीं जा सकता है।

देश जब संघर्ष कर रहा था तो अपने कुशल नेतृत्व के बल पर विश्व के समक्ष अग्रिम पंक्ति में आगे लाकर खड़ा किया, पोखरण विस्फोट उनकी एक उपलब्धि का अंश मात्र है।

उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम देश के ग्रामीण सड़कों का उद्धार एवं विकास कर ग्रामीणों के लिए सुलभ बनाया। सुशासन शब्द को अगर हम लोग आत्मसात कर लें तो किसी भी मनुष्य को जीवन में आगे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता।

उनके शासनकाल के दौरान गरीब मजदूर असहाय लोगों को हमेशा राहत मिली।इस मौके पर मुलायम साहनी, राहुल निषाद, दीपू निषाद, जितेंद्र यादव आदि आदि लोगों उपस्थित रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read