HomeUTTAR PRADESHSupreme Court:जस्टिस वर्मा और SIR सहित कई बड़े मामले की सुनवाई...28 जुलाई...

Supreme Court:जस्टिस वर्मा और SIR सहित कई बड़े मामले की सुनवाई…28 जुलाई को होंगी SC पर सबकी नजरें


SC Hearing on Justice Verma Case: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार यानी 28जुलाई का दिन हलचल भरा रहने वाला है। सुप्रीम कोर्ट 28जुलाई को कई अहम मामलों की सुनवाई करेगा जिसमें सबसे महत्वपूर्ण बिहार में विशेष सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण का मामला होगा जिसमें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई ही बिहार में एसआईआर का आगे का भविष्य तय करने वाली है।


इसके अलावा आवास में नगदी मिलने के आरोपों में घिरे इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा को दोषी ठहराने वाली आंतरिक कमेटी की रिपोर्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर भी कोर्ट सुनवाई होगी।साथ ही एक वकील मैथ्यु जे. नेदुंपरा की जनहित याचिका भी सुनवाई पर लगी है जिसमें जस्टिस वर्मा के घर नगदी मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच करने का की मांग की गई है।


कई मामलों की होगी सुनवाई


वैसे तो सुप्रीम कोर्ट में होने वाली हर सुनवाई अहम होती है लेकिन 28जुलाई का दिन ज्यादा अहम इसलिए है क्योंकि, एसआईआर पर होने वाली सुनवाई में बिहार के लाखों मतदाताओं का भविष्य तय होगा।दूसरी ओर न्यायपालिका में लोगों के विश्वास को डिगाने वाली घटना जज के घर नगदी मामले पर सुनवाई होनी है। पता चलेगा कि कोर्ट जस्टिस वर्मा की याचिका स्वीकार करता है या उनके खिलाफ जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका पर विचार का मन बनाता है। बीएस 6वाहन खरीदने वाले लाखों उपभोक्ताओं की निगाह भी उच्चतम न्यायालय पर रहेगी क्योंकि कोर्ट ऐसे वाहनों की उम्र सीमा तय कर सकता है।


वोटर लिस्ट पुनरीक्षण की भी सुनवाई


वहीं, बिहार एसआईआर का मामला सबसे अहम है। पिछली सुनवाई पर अदालत ने पुनरीक्षण प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई थी। कोर्ट ने काहा था कि चुनाव आयोग को मतदाता सूची का सघन पुनरीक्षण करने का संवैधानिक अधिकार है, हालांकि चल रही प्रक्रिया के समय को लेकर सवाल जरूर उठा और कहा था कि यह मसला लोकतंत्र के मूल और मतदान के अधिकार से जुड़ा हुआ है। इतना ही नहीं न्यायालय ने सुनवाई के दौरान वोटर लिस्ट में शामिल होने के लिए तय 11दस्तावेजों की सूची को लेकर भी चुनाव आयोग से प्रश्न किए थे और उन दस्तावेजों में आधार कार्ड व चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता पहचान पत्र को न शामिल किए जाने पर सवाल किया गया था।


 


 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read