HomeUTTAR PRADESHरामपुर से मुहिबुल्लाह नदवी को सपा ने मैदान में उतारा, जामा मस्जिद...

रामपुर से मुहिबुल्लाह नदवी को सपा ने मैदान में उतारा, जामा मस्जिद के है इमाम

रामपुर: यूपी की रामपुर लोकसभा सीट से दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम मुहिबुल्लाह नदवी (Imam Muhibullah Nadvi) को समाजवादी पार्टी चुनाव मैदान में उतारा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चार्टर्ड प्लेन से नामांकन पत्र रामपुर भेजा गया है। इसी बीच इमाम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की हाल ही में हुई एक मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है।

मौलाना मोहीबुल्लाह नदवी ( Muhibullah Nadvi) मूल रूप से रामपुर के ही रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक सपा की ओर से अपनी उम्मीदवारी कंफर्म होने के बाद वह मंगलवार देर रात दिल्ली से रामपुर पहुंच गए थे।

मोहीबुल्लाह नदवी ( Muhibullah Nadvi) आज रामपुर से अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं, क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के लिए पर्चा भरने की आखिरी तारीख आज ही है।

रामपुर सीट पर 2014 में बीजेपी उम्मीदवार नैपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा के आजम खां ने यहां से जीत दर्ज की।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read