HomeUTTAR PRADESHसपा, बसपा, कांग्रेस को वोटबैंक की चिंता : अमित शाह

सपा, बसपा, कांग्रेस को वोटबैंक की चिंता : अमित शाह

मुरादाबाद: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मुरादाबाद के सेंट मैरी स्कूल में चुनावी जनसभा में कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस राम मंदिर का विरोध करते रहे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर बनवा दिया और प्राण प्रतिष्ठा भी करा दी। यह लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भी शामिल नहीं हुए। क्योंकि इन्हें वोटबैंक की चिंता है। प्रधानमंत्री मोदी ने सांस्कृतिक मानबिन्दुओं की रक्षा करने का काम किया है।

गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हिन्दू पलायन कर रहा था। सपा के हटने के बाद आज यहां से गुंडे पलायन कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश से माफियाराज खत्म किया। मोदी ने चार एयरपोर्ट देने का काम उत्तर प्रदेश में किया। 12 एक्सप्रेसवे दिए।

इस बार उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटें चाहिए। मोदी सरकार के 10 साल में देश की अर्थव्यवस्था 11वें से 5वें स्थान पर आ गई। इस बार मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश की अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर होगी। मोदी ने सारे वादे पूरे किए हैं। जनसभा को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश और अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read