HomeUTTAR PRADESHकुछ अधिकारी भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं:...

कुछ अधिकारी भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं: शिवपाल यादव

बदायूं:  समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और बदायूं लोकसभा से पार्टी प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav)  ने बुधवार को आरोप लगाया कि जिले के कुछ अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।

जिलाधिकारी मनोज कुमार को शिकायती पत्र देते हुये श्री यादव (Shivpal Yadav)  ने कहा कि जिले के कुछ अधिकारी भाजपा नेताओं से मिलकर प्रधान ,बीडीसी सदस्य और जिला पंचायत के सदस्यों को धमका रहे हैं कि वे भाजपा के पक्ष मे आ जाये।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि अगर जिलाधिकारी ने कार्यवाही नहीं की तो वे चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान ‘दो लड़को का मिलन फ्लॉप शो हैं’, पर पलटवार करते हुये उन्होने कहा कि दो लडके नेता हैं कोई कलाकार नहीं हैं, दोनों नेता हैं । नेता कभी फ्लॉप नहीं होते ।

बदायूं की भाजपा सांसद और स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री संघ मित्रा मौर्य और अपर्णा यादव के मैनपुरी से भाजपा से चुनाव लड़ने पर कहा भाजपा महिलाओ की इज्जत नहीं करती, भाजपा झूठ की पार्टी हैं । साथ ही कहा कि संघमित्रा हमारे साथ हैं वह हमारा चुनाव लड़ा रही हैं। सपा के बदायूं लोकसभा सीट से नामांकन पर शिवपाल सिंह (Shivpal Yadav) ने कहा कि 15 अप्रैल को नामांकन करायेंगे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read