HomeUTTAR PRADESHScholarship: अनुसूचित/अनुसूचित जन जाति/सामान्य वर्ग के कक्षा,9- 10 के छात्रवृत्ति योजना से...

Scholarship: अनुसूचित/अनुसूचित जन जाति/सामान्य वर्ग के कक्षा,9- 10 के छात्रवृत्ति योजना से संबंधित समय सारिणी निर्गत

Scholarship: अनुसूचित/अनुसूचित जन जाति/सामान्य वर्ग के कक्षा,9- 10 के छात्रवृत्ति योजना से संबंधित समय सारिणी निर्गत

Scholarship: जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष शैक्षिक सत्र 2024-25 में अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग पूर्वदशम् (कक्षा 9-10) छात्रवृत्ति योजना में आनलाईन से लेकर वितरण तक समस्त कार्यवाही हेतु पुनः समय-सारणी जारी कर दी गयी है।जो छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि शिक्षण संस्थान द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना-जनपद में स्थित मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिये आनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी, से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थाये) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर / अपलोड करके प्रमाणित करने की तिथि 31 दिसंबर 2024 निर्धारित है।

इसी प्रकार पी०एफ०एम०एस०पर छात्रों का वैलिडेशन की तिथि 17 फरवरी 2025

कक्षा 9-10 के छात्र/छात्राओं हेतु आनलाइन व अन्य प्रक्रिया छात्र द्वारा रजिस्ट्रेशन करना- की तिथि 10 जनवरी, 2025 तक,छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन किया जाना-13 जनवरी 2025 तक, छात्र द्वारा फाइनल प्रिन्ट आउट निकालना-15 जनवरी, 2025 तक।

हार्ड कापी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा किया जाने की तिथि 17 जनवरी, 2025 तक। छात्र/छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कापी समस्त वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा किया जाना-17 जनवरी 2025 तक।

शिक्षण संस्थान द्वारा आवेदन पत्र को ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना-छात्र/छात्राओं आनलाईन आवेदन पत्र की हार्ड कापी एवं संलग्न अभिलेखों से छात्र/छात्राओं के समस्त विवरण का शिक्षण संस्थान द्वारा मिलान किया जाना एवं ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करना, अपात्र छात्रों का आवेदन निरस्त करना तथा पात्र छात्रों का आवेदन ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना – 20 जनवरी, 2025 तक।

जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन करना

जिला विद्यालय निरीक्षक (कक्षा 9-10हेतु) द्वारा वर्गवार वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता को आनलाइन सत्यापित करना 21 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक। त्रुटिपूर्ण आवेदन को छात्रों के स्तर से सही करना सन्देहास्पद डाटा को कारणों सहित छात्र, विद्यालय के लागिन पर प्रदर्शित किया जाना एवं आनलाइन आवेदन में की गयी त्रुटियों को छात्र द्वारा ठीक किया जाना – 29 जनवरी से 03 फरवरी 2025 तक।

संस्था द्वारा पुनः अग्रसारित कराना

त्रुटियों को ठीक करके छात्र द्वारा जमा किये गये आवेदन पत्रों का विद्यालय द्वारा संलग्न अभिलेखो से मिलान करके आनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करना – 07 फरवरी, 2025 तक।

जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध एवं संदेहास्पद डाटा लॉक करना

जनपदीय छात्रवृत्रि स्वीकृति समिति द्वारा सन्देहास्पद एवं शुद्ध डाटा के सम्बन्ध में निर्णय लिया जाना एवं पात्र छात्रों की छात्रवृत्रि स्वीकृत करना तथा जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेसर से डाटा लॉक किया जाना- 29 जनवरी से 24 फरवरी 2025 तक।

उन्होंने सभी संबंधित को अवगत कराया है कि जनपद के समस्त (कक्षा 9-10) के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग संस्था/विद्यालयों/ समस्त छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति पोर्टल पर प्रदर्शित समय-सारणी के अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read