Friday, May 1, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHSammaanit: विधायक ने भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का माला पहनाकर एवं...

Sammaanit: विधायक ने भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित 

fok-media-samman-samaroh

Sammaanit: विधायक ने भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित

Sammaanit: (कम्प्यूटर जगत ) =नगर क्षेत्र के श्री राम जानकी मठ परिसर में स्थित विधायक पीएन पाठक के शिविर कार्यालय में विधानसभा कुशीनगर क्षेत्र के भाजपा के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का माला पहनाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

शनिवार को विधायक पी एन पाठक ने नगर मंडल अध्यक्ष कुशीनगर आद्या पांडेय, टेकुआटार मंडल अध्यक्ष राजेश राव, देहात मंडल कसया अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा, साखोपार मंडल अध्यक्ष इंद्रेश चौबे, कुबेर स्थान मंडल अध्यक्ष बच्चा सिंह को नए पद के लिए शुभकामनाएं दी और प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विकसित और खुशहाल राष्ट्र निर्माण में महत्ती भूमिका पर चर्चा की।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, टी एन राव, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमति चंद्रप्रभा पांडेय, महामंत्री रूपम सिंह, किरण सिंह, अंजली मौर्या, रत्नेश श्रीवास्तव, अमित मालवी, कुंदन सिंह, संजीव सिंह, अतुल सिंह, विनोद गिरी, संजय शुक्ला, सौरभ मिश्रा, प्रदीप कुशवाहा, आदि लोग उपस्थित रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular