HomeUTTAR PRADESHRoad accident :मुख्य मार्ग पर सवारी लेकर जा रही टेंपो कंबाईन से...

Road accident :मुख्य मार्ग पर सवारी लेकर जा रही टेंपो कंबाईन से टकराया,एक की मौत,कई गंभीर

Road accident :मुख्य मार्ग पर सवारी लेकर जा रही टेंपो कंबाईन से टकराया,एक की मौत,कई गंभीर

Road accident: जनपद कुशीनगर थाना क्षेत्र कप्तानगंज से पिपराईच मुख्य मार्ग पर सवारी लेकर जा रहा टैम्पों बगल के खेत में धान काटकर मुख्य मार्ग पर आ रही कम्बाईन से टकरा गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए । टेंपो में बैठे दर्जनों लोग घायल हो गए।

सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज में इलाज चल रहा है ।जिनमें एक मृत्यु और बाकी की हालत नाजुक बनी हुई है ।

गुरुवार दोपहर एक बजे के करीब कप्तानगंज से सवारी लेकर एक टैम्पों चालक पिपराईच की तरफ जा रहा था ।

टैम्पों चालक मुख्य मार्ग के अभी बड़हरा गांव के सामने ईट भट्ठे के करीब पहुंचा था

कि धान काटकर सड़क पर आ रही कम्बाईन मशीन से टकरा गया । टक्कर इतनी तेज थी टैम्पों के परखच्चें उड़ गये ।

टैम्पों के परखच्चें उड़े

टैम्पों में सवार खुशी उम्र 12,सीमा उम्र 35 वर्ष, अनिकेत उम्र 7 वर्ष,मीना उम्र 35 वर्ष ,सत्यम् उम्र 8 वर्ष,

पुष्पा उम्र 32 वर्ष ,कौशल्या उम्र 40 वर्ष, मीरा उम्र 50 वर्ष , सूरज उम्र 15 वर्ष ,गम्भीर रूप से घायल हो गये ।

टैम्पों में सवार अधिकांश लोग चौरी चौरा थाना क्षेत्र के गौनर बरवां निवासी है ।

जो ट्रेन से किसी देवी मंदिर से दर्शन कर कप्तानगंज स्टेशन पर उतर कर टैम्पों पकड़कर वापस घर जा रहे थे ।

जो मार्ग दुर्घटना में घायल हो गये ।सूचना पर पहुंची पीआरबी तथा कप्तानगंज थाने की पुलिस ने 112 नम्बर पुलिस गाड़ी तथा

108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज पहुंचाया ।

जहां चौरी चौरा थाना क्षेत्र के गौनर बरवां निवासी धर्मराज के 15 वर्षीय पुत्र सूरज को मृत घोषित कर दिया ।

घायलों में बच्चों की हालत चिंताजनक

दुर्घटना में गम्भीर रूप से सभी घायलों को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय कुशीनगर रेफर कर दिया । घायलों में बच्चों की हालत चिंताजनक बनी हुई है

प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया विधिक कार्यवाही कर दुर्घटना में मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा । कम्बाईन तथा टैम्पू को कब्जे में लिया गया है ।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read