Wednesday, May 27, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHRoad Accident : तेज रफ्तार बाइक सवार ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को...

Road Accident : तेज रफ्तार बाइक सवार ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर

fok-media-samman-samaroh

Road Accident : तेज रफ्तार बाइक सवार ने 60 वर्षीय बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Road Accident: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गणेश चौक चौराहे के पास ओवरब्रिज के समीप 5 अप्रैल 2025 को एक तेज रफ्तार बिना नंबर प्लेट की बजाज पल्सर बाइक ने 60 वर्षीय उदित नारायण पाण्डेय को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग के नाक-कान से खून बहने लगा और सिर में गंभीर चोट लगने से वे अचेत हो गए।

घटना के बाद बाइक सवार दोनों लोग बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी देते हुए बुजुर्ग के पुत्र सुबोध कुमार पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने घायल पिता को तुरंत कप्तानगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर भेजा गया।

मेडिकल कॉलेज में सिर का सीटी स्कैन हुआ, जिसमें गंभीर चोट की पुष्टि हुई।

14 अप्रैल को उदित नारायण की हालत फिर बिगड़ी, उन्हें उल्टियां शुरू हुईं और मानसिक रूप से विचलित हो गए।

दोबारा गोरखपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि सिर की चोट के कारण दिमाग सामान्य रूप से काम नहीं कर रहा है।

सुबोध ने कप्तानगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि फरार बाइक सवारों की बाइक (चेसिस नंबर: MD2B 68 BXISPK 06061, इंजन नंबर: DHXPSK 82494) उनके पास है।

उन्होंने पुलिस से बाइक सवारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular