spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHRBI के फैसले का सोने की कीमत पर पड़ा असर, जानें कितना...

RBI के फैसले का सोने की कीमत पर पड़ा असर, जानें कितना आया गोल्ड रेट में उछाल

fok-media-samman-samaroh


Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में 5 दिसंबर को बढ़ोतरी देखी गई। आरबीआई ने आज अपनी मौद्रिक नीति बैठक में ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की घोषणा की। इसके बाद रेपो रेट 5.50 प्रतिशत से कम होकर 5.25 प्रतिशत हो गया। इस फैसले के तुरंत बाद एमसीएक्स पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखी गई। भारत में गोल्ड रेट पहले से ही हई लेवल पर था। ऐसे में RBI के फैसले ने आज के ट्रेड में कीमतों को और बढ़ा दिया।


क्या है सोने का भाव?


शुक्रवार 5 दिसंबर को भारत में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। 24 कैरेट सोना 410 रुपये की बढ़त के साथ 1,30,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट सोना 1,19,405 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।


एमसीएक्स पर सोने का भाव


एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सुबह लगभग 11:24 बजे सोना फरवरी वायदा 637 रुपये से बढ़कर 1,30,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी मार्च वायदा 4,274 रुपये की मजबूती के साथ 1,82,412 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। दिन की शुरुआत में सोने के दाम थोड़ी गिरावट में थे, लेकिन रेपो रेट में कटौती के बाद बाजार में तुरंत खरीदारी बढ़ी और कीमतों में तेज उछाल देखा गया।


इन शहरों में सोने की कीमत


दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 130040 रुपये और 22 कैरेट सोना 119203 रुपये पर ट्रेड कर रहा। मुंबई में आज 24 कैरेट सोना 130260 रुपये और 22 कैरेट सोना 119405 रुपये रहा। पुणे में 24 कैरेट सोना 130260 रुपये और 22 कैरेट सोना 119405 रुपये पर दर्ज किया गया। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 130430 रुपये और 22 कैरेट 119561 रुपये पर पहुंच गया है। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 130360 रुपये और 22 कैरेट 119497 रुपये में बिक रहा है।


RBI के फैसले से सोने की कीमत पर असर


जब भी ब्याज दर घटती है, निवेशक अपने लिए एक सुरक्षित ऑप्शन खोजते हैं और सोने की डिमांड बढ़ जाती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दर घटाने की उम्मीद बढ़ गई है। अमेरिका के रोजगार आंकड़े कमजोर आए हैं, जिससे बाजार को लग रहा है कि नीतिगत दरों में जल्द राहत मिल सकती है।इन्हीं ग्लोबल संकेतों की वजह से सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी में हैं। 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular