औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में सदर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को शौचक्रिया के लिए खेत पर गई सात वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म (Rape) किया।
इस दौरान मां के खेत पर पहुंचने और शोर मचाने से ग्रामीणों ने दौड़कर आरोपी राजेश को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर सीओ सिटी एवं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी देतेे हुए बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बालिका शौचक्रिया के लिए खेतों पर गई हुई थी। उसी समय ईंट भट्ठा पर काम करने वाले लगभग 26 वर्षीय राजेश ने बालिका के साथ दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम दिया।
आरोपी को घटना को कारित करते बालिका की मां ने देख लिया। उसके चिल्लाने पर काफी लोग आ गये और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने गांव जाकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। वादी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।









