HomeUTTAR PRADESHPure drinking water:करोड़ों लागत के बाद शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे...

Pure drinking water:करोड़ों लागत के बाद शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे ग्रामीण 

Pure drinking water:करोड़ों लागत के बाद शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे ग्रामीण

Pure drinking water: जनपद बहराइच में नानपारा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत असवा मोहम्मदपुर में सरकार के द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी टंकी का निर्माण कराया है

लेकिन यह टंकी अपनी ही बदहाली पर आंसू बहा रहा है ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की बात सफेद हाथी का दांत साबित हो रहा है

विकासखंड शिवपुर के असवा मोहम्मदपुर में सन 2014-15 में करोड़ों रुपए की लागत से पेयजल टंकी का निर्माण हुआ था

लेकिन टंकी बनने के बाद आज तक मात्र शोपीस के रूप में टंकी खड़ी है जिम्मेदारों द्वारा टंकी को नजर अंदाज किया जा रहा है

जहां एक तरफ सरकार ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है

वही ग्रामीण अंचलों में बने पेयजल टंकियां से जिम्मेदार मुंह फेरते नजर आ रहे हैं

जिससे सरकार के शुद्ध पेयजल योजना फ्लाप होती जा रही है ग्राम पंचायत असवा मोहम्मदपुर के संदीप कुमार वर्मा ने बताया की पेयजल टंकी बनने के बाद मात्र दो-तीन महीने पानी सप्लाई हुआ है

उसके बाद टंकी बंद कर दी गई है आज तक किसी जिम्मेदार द्वारा टंकी चलवाना उचित नहीं समझा है

कई बार जिले के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत भी की गई लेकिन किसी के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है

जिससे ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल पाना मुश्किल होता दिख रहा है।

इस ग्राम पंचायत के मोहम्मदपुर चैन सिसवारा गुरुगुजपुरवा रामायण पुरवा ऋषि नगर के लगभग 5000 की आबादी शुद्ध पानी के लिए तरस रही है

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read