HomeUTTAR PRADESHProcession: नवनिर्मित संकटमोचन हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली गई...

Procession: नवनिर्मित संकटमोचन हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली गई भव्य शोभायात्रा 

Procession: नवनिर्मित संकटमोचन हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकली गई भव्य शोभायात्रा

Procession: कुशीनगर जनपद के हाटा में स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 24 हरिटोला के दुमहिया टोला में श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शोभायात्रा निकाली गई।

सोमवार को नवनिर्मित संकट मोचन हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सर्वप्रथम आयोजित भव्य शोभा यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।शोभयात्रा में आमंत्रित बतौर मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा,नपाध्यक्ष रामानंद सिंह व पूर्व चेयरमैन नंदकिशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया शामिल हुए।

भक्तिभाव से नगर की सैकड़ों माताएं व बहनों साथ में नौजवान भक्तजन ध्वज पताका, ढोल, मृदंग, नगाड़ा धरे जय श्री राम, जय जय श्री राम का जयकारा लगाते हुए नगर मे चल रहे थे। जयकारे की गुंज से पुरा नगर भक्तिमय हो गया।

शोभा यात्रा में सबसे पहले मुख्य यजमान के रूप में कन्हैया लाल जायसवाल,सुभाष सिंह व सभासद छांगुर रौनियार शोभा यात्रा में आगे आगे चल रहे थे।

श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह ज्योतिषाचार्य द्वारा संपूर्ण विधि-विधान के साथ पूजन कर मूर्ति की स्थापना हुई।

इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान,के साथ पूर्णाहुति छ दिसंबर को होगा वहीं सात दिसंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

इस दौरान विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान के लिए वे सर्वप्रथम आयोजन कमेटी के साथ तमाम सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हैं। इस अनुष्ठान का आयोजन करने से क्षेत्र में भक्ति का माहौल बनता है

एवं धार्मिक वातावरण की उत्पत्ति होती है। सभासद छांगुर रौनियार ने नगर क्षेत्र के तमाम भक्तजनों से अपील करते हुए कहा कि लगातार पांच दिनों तक चलने वाले अनुष्ठान में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर पुण्य का भागी बनें।

इस दौरान विधायक मोहन वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष रामानंद सिंह, सभासद छांगुर रौनियार,अमित मणि,राजू बरनवाल, फडीन्द्र मिश्र,विनय सिंह, बबलू जायसवाल,पन्ने लाल, विजय लक्ष्मी जायसवाल,सुनीता रौनियार, मीना गुप्ता,सुमन सिंह, कन्हैया जायसवाल, राजू रौनियार,प्रतीक बरनवाल,शैलेश मल्ल,बिट्टू बर्नवाल, अशोक मद्धेशिया,पवन कुमार,सहित आदि लोग मौजूद रहे।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read