spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHइस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, जल्द हो सकता...

इस सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, जल्द हो सकता है एलान

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी हुई है। उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीट पर कांग्रेस किसको उतारेगी इस पर सबकी नजर बनी हुई है। सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद रायबरेली सीट से कौन लड़ेगा इसको लेकर चर्चाएं जारी हैं। इस बड़े सवाल का हल कांग्रेस आलाकमान ने करीब ढूंढ़ लिया है। इंतजार है तो पहले चरण के चुनाव के पूरे होने का।

इसके बाद रायबरेली की सीट से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नाम का एलान किया जा सकता है। वहीं, इसकी भनक लगते ही वहां के कार्यकर्ताओं ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।

प्रियंका (Priyanka Gandhi) को यहां से चुनाव लड़ाने के लिए जिला कमेटी के पदाधिकारी फरवरी में दस जनपथ पहुंच कर गुहार लगा चुके हैं। रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए इस चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण है। सपा के साथ गठबंधन के कारण कांग्रेस के हिस्से में 17 सीटें आईं हैं।

कहा जा रहा है कि, सोनिया गांधी के बाद अगर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरेंगी तो कांग्रेस को इसका फायदा भी मिलेगा। इसके साथ ही आसपास की सीटों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular