spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHPoK के समंदर चाचा और भारतीय सुरक्षा बलों बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में...

PoK के समंदर चाचा और भारतीय सुरक्षा बलों बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में मारे गए 2 अतंकी

fok-media-samman-samaroh


Gurrez  Encounter: जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में बागू खान उर्फ समंदर चाचा मार गिराया, जिसे आतंकियों की दुनिया में ह्यूमन जीपीएस कहा जाता था। जानकारी के अनुसार, समंदर चाचा के साथ एक और पाकिस्तानी घुसपैठिया भी मारा गया है। बागू खान उर्फ समंदर चाचा 1995 से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में रह रहा था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह पिछले तीन दशकों से गुरेज सेक्टर और आसपास के इलाकों से 100 से ज्यादा घुसपैठी प्रयासों को अंजाम दिलाने में शामिल रहा, जिनमें से ज्यादातर सफल रहे।  इलाके के पहाड़ी और गुप्त रास्तों की जानकारी उसे आतंकी संगठनों को खास बनाती थी।


सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़


हालांकि, वो हिजबुल कमांडर था, लेकिन समंदर चाचा सिर्फ एक आतंकी संगठन तक सीमित नहीं था। उसने लगभग हर आतंकी संगठन को घुसपैठ की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में मदद की। इसी वजह से आतंकी उसे ह्यूमन जीपीएस कहकर बुलाते थे। वहीं, इस घटना को लेकर ये कहा जा रहा है कि 28 अगस्त की रात जब वो नौशेरा नार इलाके से एक और घुसपैठ की कोशिश कर रहा था, तभी सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया। मुठभेड़ में समंदर चाचा और उसके साथ मौजूद एक और आतंकी मारा गया। अगले दिन यानी 29 अगस्त की सुबह तक इलाके में फाइरिंग और तलाशी अभियान जारी रहा।


कई योजनाओं पर फिरा पानी


सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, समंदर चाचा की मौत आतंकी संगठनों के लॉजिस्टिक नेटवर्क को करारा झटका है। उसके मारे जाने से घुसपैठ की कई संभावित योजनाओं पर पानी फिर गया। समंदर चाचा वर्षों तक सुरक्षा बलों की पकड़ से बचता रहा है।  

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular