Wednesday, May 20, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHPM Modi Hold Meeting:पीएम मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ...

PM Modi Hold Meeting:पीएम मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, मिडिल ईस्ट तनाव पर हुई चर्चा

fok-media-samman-samaroh


PM Modi Hold Meeting With CMs: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई। ये बैठक मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने के खतरे को देखते हुए यह बैठक बुलाई गई थी।


बैठक का मकसद भारत में तेल, गैस और जरूरी सामानों की सप्लाई बनाए रखना है। पीएम मोदी ने कुछ दिन पहले ही देश को मिडिल ईस्ट संकट के कारण होने वाली दुविधा से आगाह किया था।


पीएम मोदी ने की बैठक


पीएम मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से अपील की है कि अपने-अपने प्रदेशों में ऐसी व्यवस्था करें जिससे आम आदमी की जरूरत की चीजों पर कोई आंच न आए। उन्होंने याद दिलाया कि जब देश संकट में होता है, तो केंद्र और राज्यों को मिलकर एक परिवार की तरह काम करना पड़ता है। पीएम मोदी ने मिडिल ईस्ट संकट की तुलना ठीक 6 साल पहले आई कोरोना महामारी से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कोविड-19 के दौर में केंद्र और राज्य ने एक साथ मिलकर काम किया, अभी उसे फिर से दोहराने की जरूरत है। 


संघीय ढांचे पर भरोसा


इससे पहले 2021 में जब वैक्सीनेशन का दौर आया, तब भी पीएम मोदी ने संघीय ढांचे की मजबूती पर अपनी बात रखी थी। उन्होंने राज्यों पर वित्तीय बोझ कम करने के लिए 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन देने की घोषणा की थी। उन्होंने साफ कहा था कि वैक्सीन पर किसी भी राज्य सरकार को एक पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है। उस समय राज्यों ने भी राजनीति से ऊपर उठकर केंद्र का समर्थन किया था। जिसकी तारीफ पीएम मोदी ने लेख के जरिए की थी।        

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular