HomeUTTAR PRADESH‘PM के साथ कुछ भी हो सकता था, लोकसभा में स्पीकर ओम...

‘PM के साथ कुछ भी हो सकता था, लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने किया बड़ा खुलासा


Parliament Budget Session2026: लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने पीएम मोदी के भाषण नहीं देने पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश ने देखा कि कल सदन में क्या हुआ। सबने देखा कि कैसे सांसदों ने सदन में PM की कुर्सी की तरफ जाने की कोशिश की। मुझे जानकारी मिली थी कि कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐसी स्थिति पैदा न हो, मैंने PM मोदी से कहा कि वे सदन में न आएं। बता दें कि पीएम मोदी बीते दिन यानी 4 फरवरी को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देने वाले थे। लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण ऐसा नहीं हुआ। पीएम मोदी के जवाब के बिना ही लोकसभा से धन्यवाद प्रस्तव ध्वनिमत पारित हो गया। 


स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि कल लोकसभा के चैंबर में इस सदन के कुछ सदस्यों ने जिस तरह का व्यवहार किया, जिस तरह के दृश्यों का सृजन किया, वैसा इस सदन के इतिहास में आज तक कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमारी संसदीय प्रणाली में सदन के सभापति का गरिमामयी स्थान हमारे संविधान ने ही सुनिश्चित किया है। स्पीकर ने कहा कि राजनीतिक मतभेदों को सदन के कार्यालय तक कभी नहीं लाया गया, यही इतिहास रहा है।


प्रियंका गांधी ने किया पलटवार


ओम बिरला के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं। कल उनमें सदन में आने की हिम्मत नहीं थी क्योंकि तीन महिलाएं बेंच के सामने खड़ी थीं। यह क्या बकवास है?।कोई चर्चा नहीं हो रही है क्योंकि सरकार चर्चा नहीं चाहती है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read