HomeUTTAR PRADESHपाक अधिकृत कश्मीर भारत का है व हम उसे लेकर रहेंगे: अमित...

पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है व हम उसे लेकर रहेंगे: अमित शाह

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर में शनिवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

यहां झांसी ललितपुर संसदीय क्षेत्र के पांचवें चरण में 20 मई को होने वाले चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में तुवन मंदिर परिसर में जन सभा को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि पाकिस्तान को सम्मान दो उनके पास एटम बम है व उनसे पीओके मत मांगों लेकिन पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है व रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे, यह नरेंद्र मोदी की सरकार है व हम एटम बम से नहीं डरते हैं।

उन्होंने (Amit Shah) आगे कहा कि चुनाव के 4 चरण समाप्त हो चुके हैं व मोदी जी 270 सीटें लेकर ट्रिपल सेंचुरी की ओर आगे बढ़ गए हैं व राहुल बाबा के इंडी अलायंस का सूपड़ा साफ हो गया है, अब यह निश्चित हो गया कि मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

उन्होंने (Amit Shah) कहा इस चुनाव में एक तरफ 12 लाख करोड़ का घपला करने वाली राहुल बाबा एंड कंपनी है व निमंत्रण देने के बाद भी यह श्रीराम कि प्राण प्रतिष्ठा में नहीं पहुंचे दूसरी ओर 10 साल काम करने करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी हैं, वहीं दूसरी ओर चांदी के चम्मच लेकर पैदा होने वाले राहुल बाबा और अखिलेश हैं, एक ओर गोली चलाने वाली समाजवादी पार्टी है, दूसरी ओर राम मंदिर बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी है ।

गृहमंत्री (Amit Shah) ने कहा चुनाव के 4 चरण समाप्त हो चुके हैं, अब यह निश्चित हो गया है कि मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, पहले बुंदेलखंड में देशी कट्टे बनते थे, अब यहां तोप के गोलों का निर्माण हो रहा है व यदि पाकिस्तान अब कोई भी हरकत करता है, तो यह गोले पाकिस्तान पर बरसेंगे, झांसी में एयरपोर्ट बनने जा रहा है व सहारा का पैसा निवेशकों को वापस दिलाने का कार्य सरकार ने किया है, उन्होंने प्रत्याशी अनुराग शर्मा को अधिक अधिक मतों से जिताने कि अपील की।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read