Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHPAK पर कार्रवाई से पहले बड़ी हलचल, नेवी के बाद एयरफोर्स चीफ...

PAK पर कार्रवाई से पहले बड़ी हलचल, नेवी के बाद एयरफोर्स चीफ ने PM से की अहम मुलाकात

fok-media-samman-samaroh


PM Modi Meets IAF Chief: भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। ये बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हुई और करीब 40मिनट तक चली। बैठक के बाद वायुसेना प्रमुख वहां से रवाना हो गए।ये बैठक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के बीच हुई। इसे बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि देश की सुरक्षा नीति और कार्रवाई की दिशा को लेकर बड़े फैसले लिए जा रहे हैं।


इससे पहले, शुक्रवार को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने भी प्रधानमंत्री मोदी से उनके लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की थी। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई, जिसमें नौसेना की तैयारियों और उनकी सतर्कता पर चर्चा हुई।


पाकिस्तान के खिलाफ संभावित कार्रवाई की रणनीति पर काम शुरू


पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत वे थलसेना, वायुसेना और नौसेना प्रमुखों से अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं।


26अप्रैल को पीएम मोदी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ एक अहम बैठक की थी। करीब डेढ़ घंटे चली इस बैठक में प्रधानमंत्री ने सेनाओं को पूरी छूट दी थी कि वे जवाबी कार्रवाई का तरीका, समय और लक्ष्य खुद तय करें।


सेनाओं को मिल रही है पूरी छूट, सख्त संदेश देने की तैयारी


30अप्रैल को थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और एनएसए अजीत डोभाल भी मौजूद रहे। वहीं 3मई की शाम नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी की प्रधानमंत्री से बैठक हुई, जो एक घंटे तक चली।


अब वायुसेना प्रमुख की बैठक के बाद ये साफ संकेत मिल रहा है कि भारत किसी भी आतंकी हरकत का सटीक और संतुलित जवाब देने की दिशा में बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि जवाब की टाइमिंग और तरीका सेनाएं स्वयं तय करेंगी।


रक्षा तैयारियों के बीच छुट्टियां रद्द, कार्रवाई के संकेत


बढ़ते तनाव को देखते हुए देशभर में सैन्य तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड ने भी अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी हैं। ये कदम इस समय उठाया गया है जब देश की रक्षा तैयारियां उच्चतम स्तर पर हैं।


सरकार पहले ही ये स्पष्ट कर चुकी है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार ने दोहराया है कि पहलगाम हमले में शामिल सभी अपराधियों और उनके साजिशकर्ताओं को सख्त सजा दी जाएगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular