HomeUTTAR PRADESHअब कानपुर के इन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी,...

अब कानपुर के इन स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

कानपुर: राजधानी लखनऊ के आठ स्कूलों (Schools) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद कानपुर के भी 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी (Bomb Threat) मिली है। स्कूल प्रशासन को धमकी भरे ई-मेल मिलने से खलबली मच गई है। सोमवार को एक स्कूल (School) को ईमेल पहुंचा जिसके बाद पूरे परिसर को बम निरोधक दस्ते से चेक कराया गया। इस बीच मंगलवार को नौ और स्कूलों को धमकी मिली है।

डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को केडीएमए स्कूल (KDMA School) को धमकी भरा ई-मेल आया था। इसकी जानकारी मिलते ही स्कूल परिसर की बम व डॉग स्क्वाड से जांच कराई गई। मंगलवार को गुलमोहर पब्लिक स्कूल में धमकी का ई-मेल आया है। बुधवार को स्कूल खुलने पर वहां की भी चेकिंग कराई जाएगी। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने बताया कि कौशलपुरी के सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर की प्रिसिंपल को भी धमकी भरा ई-मेल आया है।

डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि बिठूर क्षेत्र के चिंटल्स स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। इसके अलावा शहर के छह और स्कूलों को धमकी भरा मेल आया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी स्कूलों में बम निरोधक दस्ते भेजकर चेकिंग कराई जाएगी। साथ ही ईमेल भेजने वाले तक पहुंचने के लिए टीमें लग गई हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक स्कूलों को धमकी भरा जो मेल आया है, वह अंग्रेजी भाषा है। इसमें कई उर्दू शब्दों को इस्तेमाल किया गया है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि भारत से यदि कोई ई-मेल भेजा जाता है तो उसमें आईएन लिखा होता है लेकिन धमकी भरे ई-मेल में यूएन लिखा है। अब तक गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ समेत कई जिलों के स्कूलों व प्रतिष्ठानों में धमकी भरे ई-मेल आ चुके हैं। पुलिस की जांच में यह सभी फर्जी पाए गए हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read