spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHNIA के हत्थे चढ़ा पुलवामा का आमिर, दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल कार...

NIA के हत्थे चढ़ा पुलवामा का आमिर, दिल्ली ब्लास्ट में इस्तेमाल कार से था कनेक्शन

fok-media-samman-samaroh


10/11 Blast 2025: दिल्ली में हुए धमाके की जांच में पुलवामा के संबूरा क्षेत्र का एक बड़ा नाम सामने आया है। जांच में पता चला कि संदिग्ध आतंकी डॉ. उमर नबी को एचआर नंबर की जिस आई20कार की डिलीवरी की गई थी, वह कार पुलवामा निवासी आमिर रशीद के नाम पर रजिस्टर्ड थी। कार की डिलीवरी वाली तस्वीर घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एनआईए ने इसकी जांच तेज कर दी। एनआईए ने रविवार को पुष्टि की कि ब्लास्ट में इस्तेमाल की गई गाड़ी वास्तव में आमिर के नाम पर थी और उसे हिरासत में ले लिया गया है।


उमर नबी के परिवार तक मोबाइल पहुंचाने का आरोप


जम्मू-कश्मीर पुलिस के सूत्रों के अनुसार, उमर नबी के घर छापेमारी के दौरान कई डिजिटल उपकरण और एक संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि उमर ने कश्मीर के अपने आखिरी दौरे के दौरान यह मोबाइल आमिर को दिया था, जिसने इसे आगे उमर की मां तक पहुंचाया। यह पूरी कड़ी अब जांच एजेंसियों के लिए अहम सबूत बन गई है और इसे लेकर कई बड़ी जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।


दिल्ली धमाके में कंगन का बिलाल भी मारा गया


दिल्ली विस्फोट में मारे गए लोगों में कंगन के बाबानगरी वंगथ के रहने वाले बिलाल अहमद संगू (32) का नाम भी शामिल है। बिलाल पिछले छह वर्षों से दिल्ली में ठेला लगाकर अपना गुजारा कर रहा था। शनिवार को उसकी तस्वीर वायरल होते ही परिवार ने उसकी पहचान की और कंगन पुलिस को सूचित किया। बिलाल के भाई रफाकत ने प्रशासन से अपील की है कि अंतिम संस्कार के लिए बिलाल का शव दिल्ली से कश्मीर लाने में मदद की जाए। रविवार को उसका पोस्टमार्टम नहीं हो सका क्योंकि परिजन दिल्ली नहीं पहुंच पाए थे। पुलिस का कहना है कि परिवार के पहुंचने के बाद आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular