National Herald Case ED Action: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में कांग्रेस ओवरसीज के प्रमुख सैम पित्रोदा का भी नाम शामिल है।
ईडी ने यह चार्जशीट दिल्ली स्थित राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की है। कोर्ट ने इस मामले में आरोपों पर संज्ञान लेने के लिए 25अप्रैल की तारीख तय की है।चार्जशीट में सुमन दुबे और कुछ अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। ईडी ने इस मामले को लेकर अदालत में अभियोजन शिकायत (Prosecution Complaint) दर्ज की है, जिसमें इन नेताओं की भूमिका की जांच की मांग की गई है।









