HomeUTTAR PRADESHमुलायम के करीबी ने सपा को दिया झटका, पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह...

मुलायम के करीबी ने सपा को दिया झटका, पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव भाजपा में शामिल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव (Devendra Singh Yadav) रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले देवेंद्र सिंह यादव (Devendra Singh Yadav) के दामाद यूपी काडर के वरिष्ठ आईएएस पंधारी यादव हैं।

वहीं दूसरे दामाद मध्य प्रदेश काडर के वरिष्ठ आईपीएस अंशुमान यादव हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में पार्टी के राज्य मुख्यालय पर उन्होंने समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा लखनऊ कैंट विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी अनिल पांडेय, लखनऊ के सपा नेता संदीप पाल भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं से विकसित भारत निर्माण का संकल्प पूर्ण हो रहा है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हमें जुटकर पिछले चुनाव की अपेक्षा प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने हैं। प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की बड़ी विजय में सहभागी बनना है।

इस अवसर पर एटा के सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैय्या‘, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह तथा प्रदेश मीडिया सहप्रभारी हिमांशु दुबे मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read