HomeUTTAR PRADESHMoCA ने बनाई समिति, 240 DNA सैंपल जुटाए...ब्लैक बॉक्स बरामद, जानें अहमदाबाद...

MoCA ने बनाई समिति, 240 DNA सैंपल जुटाए…ब्लैक बॉक्स बरामद, जानें अहमदाबाद प्लेन क्रैश के ताजा अपडेट्स


Ahmedabad-London Air India Plane Crash: 12जून को गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद विमान क्रैश हुआ और मेघानी नगर के एक रिहायशी इलाके में मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर जा गिरा। जिस वजह से इस हादसे में 265लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब इस हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने इस त्रासदी की जांच शुरू कर दी है।


MoCA की उच्चस्तरीय बैठक


13जून को नई दिल्ली में हुई नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक उच्चस्तरीय बैठक में हादसे के कारणों और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा हुई। इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक बहु-समिति का गठन किया गया। जिसमें नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय वायुसेना, खुफिया ब्यूरो (IB) और गुजरात सरकार के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह समिति हादसे के मूल कारणों जैसे मैकेनिकल विफलता, मानवीय त्रुटि, मौसम की स्थिति और नियामक अनुपालन की जांच करेगी। इसके लिए समिति को तीन महीने के अंदर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिए गए है।


DNA सैंपल से होगी शवों की पहचान


इस भयानक हादसे के बाद शवों की पहचान के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में आपातकालीन केंद्र स्थापित किया गया। जहां अब तक 240 DNA सैंपल एकत्र किए गए हैं। क्योंकि विमान में लगभग 125,000लीटर ईंधन के कारण आग इतनी भीषण थी कि आधे-से-ज्यादा शव बुरी तरह झुलस गए।


NIA और AAIB की जांच में मिला ब्लैक बॉक्स


दूसरी तरफ, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने बीते दिन 13 जून को मेघानीनगर के दुर्घटना स्थल का दौरा किया। AAIB ने हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है और विमान का डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR), जो एक ब्लैक बॉक्स है, हॉस्टल की छत से बरामद कर लिया गया है। दूसरा ब्लैक बॉक्स, कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR), भी बरामद हो चुका है। हालांकि, यह क्षतिग्रस्त बताया गया है। बावजूद इसके विशेषज्ञों का मानना है कि इससे डेटा निकाला जा सकता है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read