Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHMinister tin o lin:म्यांमार के धार्मिक व संस्कृति मंत्री ने बुद्ध प्रतिमा...

Minister tin o lin:म्यांमार के धार्मिक व संस्कृति मंत्री ने बुद्ध प्रतिमा के समक्ष बैठकर की विशेष पूजा-अर्चना

fok-media-samman-samaroh

Minister tin o lin:म्यांमार के धार्मिक व संस्कृति मंत्री ने बुद्ध प्रतिमा के समक्ष बैठकर की विशेष पूजा-अर्चना

Minister tin o lin: कुशीनगर जनपद म्यांमार के धार्मिक और संस्कृति मंत्री टिन ओ लिन मंगलवार को कुशीनगर के प्रमुख बौद्ध दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।

छठवीं शताब्दी लेटी बुद्ध प्रतिमा के समक्ष बैठकर विशेष पूजा-अर्चना किया। धार्मिक पुस्तक का पाठ किया। तत्पश्चात लुंबिनी के लिए रवाना हो गए।

वह सोमवार की देर शाम कुशीनगर म्यांमार बुद्ध विहार में पहुंचे थे, जहां उनका बौद्ध भिक्षुओं ने स्वागत किया था।

मंत्री मंगलवार की सुबह मांथा कुंवर मंदिर पहुंचकर भू स्पर्श मुद्रा में बुद्ध की प्रतिमा का दर्शन कर पूजा -अर्चना किया।

वह बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप पहुंचे, जहां परिक्रमा किया। इसके बाद मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे।

जहां भव्य स्वर्ण आभायुक्त बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर भंते अशोक समेत बौद्ध भिक्षुओं की अगुवाई में चीवर चढ़ाया। मंत्री घंटों प्रतिमा के समक्ष बैठकर धार्मिक पुस्तक का पाठ किया।

इस मौके पर तहसीलदार नरेंद्र राम, पर्यटन थाना प्रभारी बबलू कुमार सोनकर समेत गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular