HomeUTTAR PRADESHMeeting:कसाडा के आगामी बोर्ड बैठक के प्रस्तावों की समीक्षा,भवन कार्यों से संबंधित...

Meeting:कसाडा के आगामी बोर्ड बैठक के प्रस्तावों की समीक्षा,भवन कार्यों से संबंधित तकनीकी प्रकोष्ठ की बैठक हुई संपन्न

Meeting:कसाडा के आगामी बोर्ड बैठक के प्रस्तावों की समीक्षा,भवन कार्यों से संबंधित तकनीकी प्रकोष्ठ की बैठक हुई संपन्न

स्तूप/मंदिर के तरफ नो वेंडिंग जोन का बोर्ड लगाए जाने का निर्देश

Meeting: कसाडा के आगामी बोर्ड बैठक के प्रस्ताव एवं ई0पी0सी0 मोड में कराए जाने वाले भवन कार्यों से संबंधित मॉनिटरिंग हेतु जनपद स्तर पर गठित तकनीकी प्रकोष्ठ समिति की बैठक जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में संपन्न हुई।

बैठक दौरान प्रथम बिंदु टैक्स वसूली की कार्यवाही के संबंध में गृह कर/जलकर का शत प्रतिशत वसूली किए जाने की जानकारी संबंधित द्वारा दी गई।

विश्व बैंक सहायतित प्रो0 -पुअर पर्यटन विकास परियोजना अंतर्गत बौद्ध पर्यटन स्थल में पर्यटन विभाग की भूमि पर पूर्व से जर्जर पड़े बन विपत्सना के जीर्णोद्धार /सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों के संबंध में चर्चा दौरान अभी तक मंदिर क्षेत्र में पार्किंग स्थल न बनाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा इस कार्य को शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए गए एवं विपश्यना पार्क का रिनोवेशन की कार्यवाही पूर्ण किए जाने हेतु क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को निर्देशित किया गया।

मंदिर क्षेत्र में वेंडर जोन स्थापित किए जाने के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित से एनओसी प्राप्त करने के बाद ही कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अलावे वेंडर को कहां स्थापित किया जाना है ये भी तय कर लिए जाएं, अन्यथा ऐसा न हो कि जहां से हटाया जाय फिर अगले दिन वहीं पर दुबारा आजाएं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि स्तूप साइड में कोई वेंडर नहीं रहेगा, तथा नो वेडिंग जोन का बोर्ड भी लगा दिए जाएं। रमाभार स्तूप से देवरिया मोड़ तक सीसी रोड बनाए जाने के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जो काम स्वीकृत/सेंशन हो वहीं काम होना चाहिए, तथा प्राप्त धन के सापेक्ष कार्य करा लिए जाएं।

पर्यटन विकास से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा के दौरान लाइट एंड साउंड संबंधित कार्यों की अद्यतन जानकारी जिलाधिकारी द्वारा ली गई तथा संस्कृति विभाग की भूमि पर इंटीग्रेटेड बुद्धिस्ट सर्किट योजना के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि उच्च स्तर/शासन स्तर पर जो निर्णय लिया जाएगा उसी अनुरूप कार्य कराए जाएंगे।

 विद्युत विभाग द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के क्रम अवगत कराया गया कि लाइट शिफ्टिंग का कार्य 50 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, तथा अवशेष कार्य हेतु धन प्राप्त हो गया है जिसे शुरू करा दिया गया है।

बैठक दौरान तहसील द्वारा मान चित्र उपलब्ध कराने, रोडवेज बसों द्वारा विभिन्न बौद्ध स्थलों पर बस संचालन, मैत्रेय कन्वर्जन की स्थिति की जानकारी, विनियमित क्षेत्र का चिन्हांकन,बैठक दौरान कसाडा अंतर्गत विक्टोरियन लाइटें, साइनेज बोर्ड लगाने बुद्ध मार्ग मार्ग पर अंडर ग्राउंड विद्युतीकरण सहित नक्शा पास कराने हेतु नागरिक उड्डयन विभाग से एनओसी प्राप्त करने आदि के विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

बैठक दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट अनिल कुमार, तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, प्रभारी सहयुक्त नियोजक गोरखपुर परमेश कुमार, सी ए शादाब खान, ईओ कसया अंकिता शुक्ला, प्राण रंजन सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read