HomeUTTAR PRADESHआदर्श आचार संहिता का कराया जा रहा कड़ाई से अनुपालन

आदर्श आचार संहिता का कराया जा रहा कड़ाई से अनुपालन

लखनऊ: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने के लिए पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) प्रभावी है।

उन्होंने बताया कि आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों ने एक मार्च से 30 मार्च तक कुल 9969.63 लाख रुपये कीमत की मदिरा, ड्रग, बहुमूल्य धातुएं, मुफ्त उपहार व नगदी आदि जब्त किये गये। इसमें 1746.15 लाख रुपये नकद धनराशि, 2413.52 लाख रुपये कीमत की 692961.18 लीटर शराब, 3916.92 लाख रुपये कीमत की 5597816.68 ग्राम ड्रग, 1779.21 लाख रुपये कीमत की 41010.24 ग्राम बहुमूल्य धातुएं, 143 लाख रुपये के मुफ्त उपहार एवं 112.36 लाख रुपये कीमत की 699.21 अन्य सामग्री जब्त की गयी।

आबकारी, आयकर, पुलिस एवं नार्कोटिक्स विभाग एवं अन्य प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 30 मार्च को कुल 268.06 लाख रुपये कीमत की मदिरा, ड्रग व नकदी आदि जब्त किया गया।

इसमें 85.27 लाख रुपये नकद धनराशि, 104.58 लाख रुपये कीमत की 36244.68 लीटर शराब, 77.18 लाख रुपये कीमत की 136659.50 ग्राम ड्रग एवं 1.03 लाख रुपये कीमत की 1846.38 ग्राम बहुमूल्य धातुएं जब्त की गयी।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read