Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHLegislator: विधायक ने दिए गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण के दिये निर्देश

Legislator: विधायक ने दिए गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण के दिये निर्देश

fok-media-samman-samaroh

Legislator: विधायक ने दिए गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण के दिये निर्देश

Legislator: कुशीनगर जनपद के कसया में विधायक कुशीनगर पीएन पाठक ने निर्माणाधीन हेतिमपुर – गोबरही सड़क व मार्ग के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया और

गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण के निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए।

रविवार को निरीक्षण के दौरान विधायक श्री पाठक ने सड़क की गुणवत्ता की जांच कर सड़क में लगाई जा रही सामग्री की जांच की और बारिकी से जानकारी ली।

साथ ही विधायक श्री पाठक ने संबंधित अधिकारियों व ठेकेदार को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। यह मार्ग लंबे समय से खराब हालत में था।

बरसात के समय इस मार्ग से आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

क्षेत्र के ग्रामीण अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इस सड़क के र्निर्माण की मांग कर रहे थे।

सड़क बन जाने से दर्जनों गांवों के लोगों और राहगीरों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

इस दौरान सूर्यनाथ यादव, राज पाठक, संजीव सिंह सिब्लू, संजीव दुबे, प्रमोद, फूलबदन समेत लोग मौजूद रहे।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular