HomeUTTAR PRADESHKisaan Mela: रामलीला मैदान में विराट किसान मेले का द्वितीय दिवस का...

Kisaan Mela: रामलीला मैदान में विराट किसान मेले का द्वितीय दिवस का किया गया आयोजन 

Kisaan Mela: रामलीला मैदान में विराट किसान मेले का द्वितीय दिवस का किया गया आयोजन

Kisaan Mela: उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने अवगत कराया है कि जनपद कुशीनगर के विकासखंड तमकुही राज में स्थित रामलीला मैदान पर आज विराट किसान मेले के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया।

द्वितीय दिवस का शुभारंभ माननीय विधायक फाजिलनगर श्री सुरेंद्र कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। माननीय विधायक जी द्वारा कृषकों को जैविक खेती की ओर बढ़ने एवं नए प्रकार की फसलों यथा ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी, ब्रोकली आदि के उत्पादन हेतु प्रेरित किया गया।

उनके द्वारा जैविक उत्पादों एवं श्री अन्न के स्वास्थ्य लाभों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर कसया मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को फार्म मशीनरी बैंक की प्रतीकात्मक चाबी एवं कृषक श्री देवेंद्र प्रसाद एवं श्री अखिलेश कुमार पांडे को तिरपाल प्रदान किया गया।

उप कृषि निदेशक ने सभी किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने कृषकों को अवगत कराया कि किसान स्वयं, जन सेवा केंद्र के माध्यम से अथवा अपनी ग्राम पंचायत में लग रहे फार्मर रजिस्ट्री कैंप के माध्यम से अपनी फार्मर रजिस्ट्री यथाशीघ्र तैयार करा लें जिससे किसान सम्मान निधि प्राप्त करने में उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉक्टर श्रुति सिंह द्वारा मौसम के फसलों पर प्रभाव पर चर्चा की गई। सुश्री रिद्धि वर्मा द्वारा श्रीअन्न के महत्व एवं उत्पादन की जानकारी दी गई।

डॉक्टर ओपी गुप्ता द्वारा गन्ने की खेती एवं उसमें असली खेती पर जानकारी प्रदान की गई। सेवरही चीनी मिल से आए श्री रमाशंकर ने किसानों को गन्ना एवं चीनी उत्पादन के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

इस अवसर पर भूमि संरक्षण, उद्यान, पशुपालन, चिकित्सा, खादी ग्राम उद्योग, सामाजिक वानिकी, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा स्टाल लगाए गए एवं उनके अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मेले में विभिन्न विकासखंडों के कृषकों ने प्रतिभाग किया।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read