Friday, May 1, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHjubilee: संस्कार भारती के संस्थापक संरक्षक पद्मश्री विभूषित बाबा योगेन्द्र की मनाई...

jubilee: संस्कार भारती के संस्थापक संरक्षक पद्मश्री विभूषित बाबा योगेन्द्र की मनाई गई जयंती

fok-media-samman-samaroh

jubilee: संस्कार भारती के संस्थापक संरक्षक पद्मश्री विभूषित बाबा योगेन्द्र की मनाई गई जयंती

jubilee: संस्कार भारती के संस्थापक संरक्षक पद्मश्री बाबा योगेन्द्र की 101 वीं जयंती पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी के आवास पर मनाई गई।

इस अवसर पर जुटे लोगों ने बाबा योगेन्द्र के चित्र पर पुष्पार्चन किया और 101 दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता देवरिया विभाग के सह संघ संचालक डॉ0 चंद्रशेखर सिंह ने लोक, कला, संस्कृति के क्षेत्र में बाबा योगेन्द्र के योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि बाबा ने संस्कार भारती के माध्यम से भारतीय कला को संस्कृति को समृद्ध किया।

अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बाबा योगेन्द्र ने ललित कला के क्षेत्र में जो कार्य किया वह अविस्मरणीय है।

आभार महामन्त्री गोरक्ष प्रान्त डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने व्यक्त किये। शुभारंभ ध्येय गीत ‘ साध्यति संस्कार भारती’ व समापन वंदे मातरम से हुआ।

संचालन वीरेश राय ने किया। इस दौरान सुरेश प्रसाद गुप्ता, जिला प्रचारक प्रवीण, एडवोकेट आलोक कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, प्रदीप, ब्रजेश मणि, डा0 कालिंदी त्रिपाठी, डा0 सीमा गुप्ता, उमेश जायसवाल कुन्नू, अनिल मल्ल, रंजना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular