HomeUTTAR PRADESHJNU छात्रसंघ चुनाव के लिए ABVP ने की उम्मीदवारों की घोषणा, जानें...

JNU छात्रसंघ चुनाव के लिए ABVP ने की उम्मीदवारों की घोषणा, जानें किन मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव


University Politics: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए (JNU) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ABVP की ओर से अध्यक्ष पद के लिए विकास पटेल, उपाध्यक्ष पद के लिए तान्या कुमारी, सचिव पद के लिए राजेश्वर कांत दुबे एवं संयुक्त सचिव पद के लिए अनुज डमारा को मैदान में उतारा गया है।


इसके अलावा, विश्वविद्यालय के 16 स्कूलों और विभिन्न संयुक्त केंद्रों के 42 काउंसलर पदों के लिए और IC के तीन पदों के लिए भी ABVP ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। साथ ही इसके लिए महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है।


इन मुद्दों पर लड़ेगी चुनाव


इसके लिए ABVP ने इस में अपने 3 उम्मीदवार प्रत्याशी मनीषा डाबला, कनिष्क गौर और प्रतिष्ठा को मैदान में उतारा है। ABVP इस चुनाव में छात्रसंघ में रहते हुए किए गए कामों और जेएनयू परिसर के आधारभूत ढांचे के सुधार, महिला सुरक्षा, सस्ती ओर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और एक सक्रिय व उत्तरदायी छात्रसंघ के गठन जैसे प्रमुख मुद्दों को लेकर जेएनयू के विद्यार्थियों के लिए चुनाव लड़ने वाली है।


ABVP ने कई जगहों पर की जीत हासिल


ABVP की ओर ये कहा गया कि देशभर के विश्वविद्यालय, गुवाहाटी, एचसीयू, पंजाब आदि में विद्यार्थी परिषद का पैनल लगातार जीत हासिल की है, जो इस बात का प्रमाण है कि देश का छात्र समाज अब राष्ट्रवादी और रचनात्मक छात्र राजनीति के साथ हैं। जेएनयू में वैभव मीना की जीत के बाद परिषद ने रेलवे आरक्षण काउंटर को फिर से शुरू कराने, छात्र सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में सुधार जैसे कई ठोस कदम उठाए हैं। वहीं वामपंथी संगठनों ने सालों की राजनीति के बाद भी छात्रों के लिए कुछ नहीं किया। आज विद्यार्थी परिषद छात्रों के विश्वास और कार्य के बल पर देशभर में नई दिशा तय कर रही है। 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read