Monday, May 4, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHJan Sunavaee:मा0 उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा महिला जन सुनवाई कार्यक्रम...

Jan Sunavaee:मा0 उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा महिला जन सुनवाई कार्यक्रम 16 दिसंबर को

fok-media-samman-samaroh

Jan Sunavaee:मा0 उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा महिला जन सुनवाई कार्यक्रम 16 दिसंबर को

सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहने का निर्देश

Jan Sunavaee: कुशीनगर जनपद में जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि श्रीमती चारू चौधरी, मा० उपाध्यक्ष, उ०प्र० राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी द्वारा जनपद कुशीनगर मे दिनाँक 16.12.2024 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे आगमन होना है।

जिसमें महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा / महिला जनसुनवाई / निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उक्त के क्रम में दिनाँक 16.12.2024 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे महिला जनसुनवाई (Jan Sunavaee) की जानी है।

जिला प्रवेशन अधिकारी ने बताया कि श्रीमती चारू चौधरी, मा० उपाध्यक्ष, उ०प्र० राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार कुशीनगर में आयोजित किया जाएगा,

जिसमें पीड़ित महिलाएँ अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपनी समस्या का समाधान करा सकती है।

जिला प्रवेशन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारी गण से अद्यतन रिपोर्ट के साथ स समय उपस्थित होने की अपेक्षा की है।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular