Tuesday, May 5, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘ISI के इशारे पर रची साजिश, बेताब घाटी में छिपाए गए हथियार’,...

‘ISI के इशारे पर रची साजिश, बेताब घाटी में छिपाए गए हथियार’, NIA रिपोर्ट में पाकिस्तान का पर्दाफाश

fok-media-samman-samaroh


Pahalgam Terror Attack: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर की बैसरन घाटी, पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया। इस भीषण हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए। अब इस हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आई है, जो पाकिस्तान की गहरी साजिश की ओर इशारा करती है।


NIA की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले की साजिश पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, ISI और पाकिस्तानी सेना के बीच गुप्त रूप से रची गई थी। हमले की योजना लश्कर के पाकिस्तान स्थित मुख्यालय में तैयार की गई, जहां ISI की सीधी भूमिका बताई जा रही है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि हमले को अंजाम देने वाले आतंकी लगातार POK (पाक अधिकृत कश्मीर) में बैठे अपने हैंडलर्स से संपर्क में थे। उन्हें वहीं से फंडिंग और निर्देश मिल रहे थे।


हमले में शामिल आतंकियों की पहचान हुई


हमले में शामिल आतंकियों की पहचान भी कर ली गई है। रिपोर्ट के अनुसार, दो मुख्य आतंकी हाशिम मूसा और अली उर्फ तल्हा भाई थे। ये दोनों लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक हैं। इनके साथ जम्मू-कश्मीर का स्थानीय युवक आदिल ठोकर भी शामिल था, जिसने आतंकियों को ज़मीन पर सहायता प्रदान की।


स्थानीय सहयोगियों की भूमिका, OGW नेटवर्क उजागर


NIA की जांच में यह भी साफ हुआ है कि स्थानीय स्तर पर Over Ground Workers (OGW) ने आतंकियों को मदद पहुंचाई। OGW ऐसे स्थानीय लोग होते हैं जो आतंकियों को लॉजिस्टिक सपोर्ट, जानकारी, छिपने की जगह और मार्गदर्शन देते हैं। इस ऑपरेशन में अब तक 150से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई है और OGW से जुड़े नेटवर्क की पहचान कर ली गई है। इनके खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की जा चुकी है।


तकनीकी जांच से मिले अहम सुराग


NIA की टीम ने बैसरन घाटी में हमले की 3D मैपिंग और घटनाक्रम का रिक्रिएशन किया, जिससे यह पता चला कि हथियारों को बेताब घाटी में छिपाया गया था। जांच के दौरान खाली कारतूस और अन्य फॉरेंसिक सबूत भी इकट्ठे किए गए, जिन्हें फॉरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है।


इस पूरी जांच की निगरानी NIA के महानिदेशक (DG) ने की है। रिपोर्ट जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप दी जाएगी। इसके आधार पर भारत, पाकिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंचों जैसे UN और FATF में सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular