HomeUTTAR PRADESHIRCTC पर टिकट बुक करते समय इस ऑप्शन पर जरूर करें क्लिक,...

IRCTC पर टिकट बुक करते समय इस ऑप्शन पर जरूर करें क्लिक, हादसा हुआ तो मिलेगी बड़ी राहत


IRCTC Travel Insurance: देश में हर रोज लाखों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते है। आज के समय में से लोग ऑनलाइन टिकट बुक करना पसंद करते, क्योंकि ये काफी आसान होता है। वहीं टिकट बुक करते समय ज्यादातर लोग एक जरूरी ऑप्शन को नजरअंदाज कर देते हैं। ये ऑप्शन आपके लिए किसी हादसे के समय बड़ी मददगार साबित हो सकती है। यहां हम बात कर रहे हैं ट्रैवल इंश्योरेंस की जो ऑनलाइन टिकट बुक करते समय सिर्फ कुछ पैसे देने के बाद आपके में जुड़ जाता है।


आपके फोन में इस ऑप्शन को एक्टिव रखना काफी आसान है और इसके फायदे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में बेहद अहम हो सकते हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) यात्रियों को टिकट बुक करते समय 45 पैसे से भी कम में इंश्योरेंस कवर देता है, लेकिन बहुत से लोग इस इंश्योरेंस को लेना भूल जाते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे आप इस इंश्योरेंस को ले सकते हैं।


कैसे करें ट्रैवल इंश्योरेंस


टिकट बुक करते समय जब आप IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर डिटेल भरते हैं। उस समय एक ऑप्शन ट्रैवल इंश्योरेंस का दिखाई देता है।  बहुत से लोग जल्दबाजी में इस बॉक्स को टिक नहीं करते, लेकिन यही छोटी सी लापरवाही आगे चलकर आपका नुकसान करा सकती है। इसलिए हर बार टिकट कन्फर्म करने से पहले इस ऑप्शन को सिलेक्ट कर लें।


कैसे करें क्लेम?


इंश्योरेंस एक्टिव होते ही आपको ईमेल और मैसेज के जरिए पॉलिसी डिटेल मिल जाती है। अगर यात्रा के दौरान कोई दुर्घटना होती है, तो पॉलिसी नंबर के आधार पर क्लेम किया जा सकता है। क्लेम की प्रक्रिया भी बेहद आसान है और ऑनलाइन पूरी की जा सकती है। इसलिए अगली बार जब ट्रेन टिकट बुक करें. तो यह जरूर याद रखें कि ट्रैवल इंश्योरेंस के ऑप्शन पर क्लिक जरूर करें।


कितना मिलता है क्लेम


अगर ट्रेन यात्रा के दौरान कोई दुर्घटना हो जाती है तो IRCTC ट्रैवल इंश्योरेंस यात्रियों या उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देता है। इस बीमा के तहत मृत्यु या स्थायी विकलांगता की स्थिति में 10 लाख रुपये तक का क्लेम मिल सकता है। आंशिक विकलांगता होने पर 7.5 लाख रुपये तक की राशि दी जाती है। वहीं, इलाज के खर्च के लिए 2 लाख रुपये तक की मदद मिलती है। ये पॉलिसी IRCTC द्वारा चुनी गई सरकारी मान्यता प्राप्त बीमा कंपनियों के माध्यम  जारी की जाती है। हादसे की स्थिति में क्लेम की प्रक्रिया आसान है और इसके लिए यात्री या उनके परिवार वाले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read