HomeUTTAR PRADESHIPS पराग जैन बने RAW के नए प्रमुख, 1 जुलाई से संभालेंगे...

IPS पराग जैन बने RAW के नए प्रमुख, 1 जुलाई से संभालेंगे कार्यभार, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका


IPS Parag Jain: पंजाब कैडर के 1989बैच के IPS अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे 1जुलाई 2025से मौजूदा रॉ सचिव रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30जून को समाप्त हो रहा है। जैन को आने वाले दो साल के लिए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। फिलहाल, पराग जैन एविएशन रिसर्च सेंटर (ARC) के प्रमुख हैं, जिसने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तानी आर्म्ड फोर्सेज के खिलाफ महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी जुटाकर अहम भूमिका निभाई थी।


आतंकवाद विरोधी अभियानों में जैन का अनुभव


पराग जैन एक अनुभवी अधिकारी हैं, जिन्होंने पंजाब, जम्मू-कश्मीर और विदेशों में अपनी सेवाएं दी हैं। बता दें, उन्होंने पंजाब में आतंकवाद के दौर में बठिंडा, मनसा, होशियारपुर, चंडीगढ़ में एसएसपी और लुधियाना में डीआईजी के रूप में काम किया। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों और कनफ्लिक्ट एरिया में केंद्र की रणनीति में भी उनका योगदान रहा है। इसके अलावा, कनाड़ा और श्रीलंका में राजनयिक भूमिकाओं में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया।


‘ऑपरेशन सिंदूर’ में महत्वपूर्ण योगदान


पराग जैन ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई, जहां उनकी अगुवाई में ARC ने महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी जुटाई। इस जानकारी के आधार पर भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ढांचों पर सटीक मिसाइल हमले किए। जैन की RAW में 15वर्षों से अधिक की सेवा और तकनीकी खुफिया जानकारी जुटाने में विशेषज्ञता उन्हें इस पद के काबिल बनाती है।


सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की उम्मीद


जैन की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब भारत सीमा पार आतंकवाद, खालिस्तानी और चीन-पाकिस्तान गठजोड़ जैसे जटिल खतरों का सामना कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि जैन का अनुभव और रणनीतिक दृष्टिकोण रॉ को और मजबूत करेगा, खासकर खुफिया-आधारित और पहले से कार्रवाई करने की रणनीतियों में। उनकी नियुक्ति से राष्ट्रीय सुरक्षा को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read