Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHInspection: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन व शुरू होने वाली पर्यटन विकास की परियोजनाओं...

Inspection: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन व शुरू होने वाली पर्यटन विकास की परियोजनाओं का निरीक्षण किया

fok-media-samman-samaroh

Inspection: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन व शुरू होने वाली पर्यटन विकास की परियोजनाओं का निरीक्षण किया

Inspection: जनपद के महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में मंगलवार को डीएम ने निर्माणाधीन व शुरू होने वाली पर्यटन विकास की परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

इस दौरान क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। वहीं, उन्होंने परियोजनाओं की उपयोगिता पर सवाल भी खड़े किए। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के तर्क से डीएम असंतुष्ट दिखे।

निरीक्षण के उपरांत होटल पथिक निवास के बंद कमरे में अधिकारियों के साथ मीटिंग की और परियोजनाओं का प्रजेंटेशन भी देखा।

डीएम विशाल भारद्वाज मंगलवार को दोपहर बाद करीब एक बजे बौद्ध कालीन हिरण्यवती नदी के बुद्धा घाट पहुंचे। जहां उन्होंने 21 करोड़ से अधिक लागत से स्वीकृत हो चुकी पर्यटन विकास परियोजना के बारे में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविन्द्र कुमार से जानकारी लिया।

कृषि विश्वविद्यालय व पर्यटन से संबंधित भूमि का भी लिया जायजा

डीएम ने यहां लगे लाइट सहित कराए जा चुके विकास कार्यों के कराने वाले विभागों की जानकारी लिया। यहां कृषि विश्वविद्यालय व पर्यटन से संबंधित भूमि का भी जायजा लिया।

रामाभार स्तूप परिसर में साउंड एंड लाइट शो की मौजूदा स्थिति से अवगत हुए। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने शो को आरंभ न होने की वजह कंट्रोल रूम में मशीनें नहीं लगना बताया।

करोड़ों रुपए की लागत से राजकीय बौद्ध संग्रहालय के पीछे बुद्धा थीम पार्क के हुए कार्यों को देखा।

डीएम भारद्वाज ने बुद्धा थीम पार्क के निर्माण के साथ राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उन्नयन कराने के लिए कहा कि बुद्धा थीम पार्क और राजकीय बौद्ध संग्रहालय एक साथ होना चाहिए।

इस पर क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी इधर-उधर की परियोजनाओं व प्रस्तावों की बातों में उलझाए रखें।

बुद्धा थीम पार्क में सिविल कार्य यू.पी. प्रोजेक्ट्स, कारपोरेशन लिमिटेड, गोरखपुर और टेक्निकल कार्य उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम को करना है। इसमें निर्माणाधीन कार्यों को देखकर सुझाव भी दिए।

इसके पूर्व विश्व बैंक सहायतित करोड़ों रुपए की लागत से नवनिर्मित फूड प्लाजा को देखा। जहां परिसर में सफाई के अभाव में घांसे उग आई थीं। बुद्ध प्रतिमा खुले में पड़ी थी।

रेस्टोरेंट व ओडीओपी के लिए नवनिर्मित दुकानों को देखा। ओडीओपी के बिक्री के लिए दुकानों के आवंटन व शिल्पकारों के चयन को लेकर पर्यटन विभाग स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाया।

वहीं, फूड प्लाजा के संचालन के लिए अब तक टेंडर न होने की बात सामने आई

डीएम ने बुद्धा वाहन पार्किंग के संचालन की भी जानकारी लिया। पार्किंग स्थल के लिए साइनेज लगाने की बात कही।

इस मौके पर एसडीएम पारितोष मिश्र, ईओ अंकिता शुक्ला, पर्यटन सूचना अधिकारी डा. प्राण रंजन, सहायक परियोजना प्रबंधक नीरज कुमार पांडेय, लेखपाल डा.शैलेंद्र दूबे, निलेश रंजन राव, जीडीए के सहायक अभियंता राजबहादुर सिंह आदि मौजूद थे।

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular