HomeUTTAR PRADESHinspection: संयुक्त विकास आयुक्त ने किया ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण,सफाई व सुरक्षित...

inspection: संयुक्त विकास आयुक्त ने किया ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण,सफाई व सुरक्षित ढंग से रखने का दिया निर्देश

inspection: संयुक्त विकास आयुक्त ने किया ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण,सफाई व सुरक्षित ढंग से रखने का दिया निर्देश

inspection: संयुक्त विकास आयुक्त गोरखपुर मंडल गजेंद्र बहादुर सिंह ने बुधवार को अपरान्ह विकास खंड सुकरौली कार्यालय पहुंच कर औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त ने स्थापना से जुड़े सेवा पुस्तिका, मनरेगा पत्रावली, एफटीओ पंजिका, ग्रांट रजिस्टर, मसटरोल,जीरो पावर्टी लाइन सर्वे रिपोर्ट, फैमिली आई डी आदि की गहनता से जांच की।

उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने के बाद आलमारी में रखी पत्रावलियों का अवलोकन किया और उन्हें और सफाई व सुरक्षित ढंग से रखने का निर्देश दिया।

विकास खंड सुकरौली के खाली पदों की जानकारी लेने के साथ ही खंड विकास अधिकारी व अन्य विकास कर्मियों से विकास खंड में मनरेगा से कराएं जा रहे कार्यों व महिला रोजगार सृजन,

अनुसूचित जाति रोजगार सृजन, गावों में संचालित समूहों के द्वारा किये जा रहे रोजगार के बारे में जानकारी ली।

आवास व पेंशन के वंचित पात्रों का सत्यापन कर उन्हें शीघ्र लाभ दिलाये जाने और लघु सिचाई विभाग द्वारा दिये गए लक्ष्य के सापेक्ष पूरा करने का निर्देश दिया।

ब्लॉक परिसर में मनरेगा, एनआरएलएम कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही आर ओ प्लांट, मॉडल शौचालय और सामुदायिक शौचालय को देखा और सही रूप से संचालित न होने पर खंड विकास अधिकारी व एडीओ पंचायत से साफ सफाई करा शीघ्र केयर टेकर की तैनाती कर संचालित कराने का सख्त निर्देश दिया।

संयुक्त विकास आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विकास खंड को जनवरी माह तक मिले लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 97 प्रतिशत कार्य होना

और मनरेगा के तहत महिला रोजगार सृजन में 42.9 प्रतिशत और अनुसूचित जाति रोजगार सृजन लगभग 26 प्रतिशत पाया गया जो लक्ष्य के करीब है।

बीडीओ उषा पाल, एडीओ रामशीष गौतम, एपीओ मनरेगा संदीप पटेल, एडीओ आईएसबी राधिका मिश्रा, एडीओ कृषि प्रवीन ओझा, राजेश कुशवाहा, पी एन गौंड व अन्य मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read