spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHinspection: डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

inspection: डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

fok-media-samman-samaroh

inspection: डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण

निरीक्षण दौरान लगाए गए सभी कैमरों एवं उपकरणों का किया गया निरीक्षण

inspection: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने आज निर्वाचन कार्यालय वेयरहाउस में रखे ईवीएम तथा वीवीपीएटी मशीन का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस के चारों तरफ लगाए गए सीसीटीवी कैमरो की की स्थिति, कंट्रोल रूम, कक्षवार विद्युत आपूर्ति, खिड़कियों एवं रोशनदानों को सुरक्षित रखने के उपायो सहित अन्य बिंदुओं का गहन निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण दौरान उपयोगी उपकरणों को सुरक्षित रखने का निर्देश संबंधित को दिए।

निरीक्षण दौरान वेयरहाउस के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाह्य सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।

डीएम ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत मा0 भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स की तैनाती सहित वेयरहाउस की अन्य सुरक्षा व्यवस्था तथा लगाए गए कैमरों के स्थिति का भी जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा सहित निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular