HomeUTTAR PRADESHIndiGo की उड़ानों का संकट आज भी जारी, दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर कई...

IndiGo की उड़ानों का संकट आज भी जारी, दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स हुई केंसिल; हज़ारों यात्री फंसे


IndiGo Flight Cancellation:भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का संकट आज भी जारी है। 07 दिसंबर को दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली में 106 उड़ानें रद्द हुईं, जबकि मुंबई में 109 उड़ानों को कैंसिल किया गया। इसके अलावा हैदराबाद में 115, बेंगलुरु में 124 और अन्य शहरों में भी दर्जनों उड़ानें प्रभावित हुईं। जिस वजह से हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं, कई परिवारों को रात भर इंतजार करना पड़ रहा है और कुछ को वैकल्पिक साधनों से यात्रा करनी पड़ रही है।


कई उड़ानें हुई रद्द


बता दें, इंडिगो ने 03 दिसंबर से अब तक 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं, जो एयरलाइन के इतिहास में सबसे बड़ा संकट है। आज दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 54 प्रस्थान और 52 आगमन उड़ानें रद्द हुईं, जबकि मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 109 उड़ानें प्रभावित हुईं। हैदराबाद में 115 उड़ानें रद्द होने से पिछले पांच दिनों में कुल 500 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हो चुकी हैं। तो वहीं, अन्य शहरों जैसे पुणे, जम्मू, श्रीनगर, नागपुर, भोपाल और कोलकाता में भी उड़ानें रद्द हुईं।


दरअसल, यह संकट पायलट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस (FDTL) के नए नियमों से जुड़ा है, जो पायलटों की थकान को रोकने के लिए लागू किए गए थे। इंडिगो ने इन नियमों के अनुरूप पायलटों की रोस्टरिंग नहीं की, जिससे पायलटों की कमी हो गई। एयरलाइन का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस 8.5% तक गिर गया, जो किसी बड़ी एयरलाइन के लिए सबसे कम है। पायलट संघों ने नियमों में अस्थायी छूट का विरोध किया है, लेकिन DGCA ने इंडिगो को फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है।


सरकार और एयरलाइन की प्रतिक्रिया


DGCA ने इंडिगो को रात 8 बजे तक सभी रिफंड प्रोसेस करने और बैग वापस करने का आदेश दिया है। घरेलू उड़ानों पर किराया कैप लगा दिया गया है ताकि अन्य एयरलाइंस कीमतें न बढ़ाएं। एयर इंडिया जैसी कंपनियां रद्दी पर फीस माफ कर रही हैं। इंडिगो के CEO ने कहा कि 10-15 दिसंबर तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। DGCA ने जांच समिति बनाई है। यात्रियों को सलाह है कि फ्लाइट स्टेटस चेक करें और वैकल्पिक व्यवस्था करें। उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सुधरेगी, लेकिन फिलहाल इंडिगो की साख पर सवाल उठ रहे हैं।


मालूम हो कि एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल है। मुंबई में एक यात्री ने बताया कि उनका चेन्नई से पुणे का फ्लाइट रद्द होने से उन्हें मुंबई आना पड़ा और फिर सड़क मार्ग से पुणे जाना पड़ेगा। एक अन्य यात्री ने कहा कि पोर्ट ब्लेयर से हैदराबाद होते हुए कनेक्टिंग फ्लाइट में 6 घंटे की देरी हुई और कोई भोजन नहीं मिला। दिल्ली में बुजुर्ग यात्री और परिवार फंसे हुए हैं, कुछ को ट्रेन से यात्रा करनी पड़ रही है। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक भी प्रभावित हुए, जैसे रूसी पर्यटकों को मुंबई से गोवा की फ्लाइट रद्द होने से रात भर एयरपोर्ट पर रहना पड़ा बिना होटल या भोजन के। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं जहां यात्री फर्श पर सोते नजर आ रहे हैं।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read