HomeUTTAR PRADESHIndia-US Trade Deal:अमेरिका ने भारत के इन चीजों पर टैरिफ किया जीरो,...

India-US Trade Deal:अमेरिका ने भारत के इन चीजों पर टैरिफ किया जीरो, पीयूष गोयल ने दी पूरी डिटेल


Piyush Goyal Briefs India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका के रिश्ते एक बार फिर नए आयाम पर है। अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील के बाद दोनों देश एक दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। ट्रेड डील होने के साथ ही भारत पर लगा 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ को 18 फीसदी कर दिया गया है।


अमेरिका से ट्रेड डील होने के बाद लगातार दूसरी बार केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने प्रेस वार्ता की है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि अमेरिका में भारत के किन-किन चीजों पर टैरिफ 0 फीसदी कर दिया गया है।


पीयूष गोयल ने क्या कहा?


पीयूष गोयल ने कहा कि अमेरिका बहुत सी चीजों पर भारत के लिए 0 फीसदी टैरिफ लगा रहा है। जिसमें जेम्स एंड ज्वैलरी, एग्रीकल्चर चीजें, दवाइंयां और अन्य वस्तुएं शामिल है। इसके अलावा स्मार्टफोन्स, स्पाइसेज, चाय-कॉफी, कोकोनट, कोकोनट ऑयल, वेजिटेबल ऑयल, केस्यू नट्स, कई फल और सब्जियां शामिल है। वहीं, केला, आम, चीनी, पाइनएप्पल, मसरूम, वेजिटेबल के रूट्स, कोका और कोका से बने सामान पर भी टैरिफ नहीं लगेगा। पीयूष गोयल ने बताया कि एयरक्रॉफ्टस के पार्ट्, मशीनरी पार्ट, कॉइंस प्लैटिनम और मिनरल्स पर भी अमेरिका टैरिफ लागू नहीं होगा।


कृषि और डेयरी पर छूट नहीं             


वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमने अमेरिका को डेयरी के किसी भी प्रोडक्ट्स पर छूट नहीं दी है। साथ ही एग्रीकल्चर सेक्टर में भी छूट नहीं दी गई है, जो हमारे किसानों के हितों को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा कि मीट, चीनी, पॉल्ट्री, डेयरी, सोयाबीन, मक्का, चावल, गेंहू, ज्वार, नॉन-एल्कोहलकिच चीजें, बाजरा, रागी, अमरनाथ, फल, ग्रीन टी, कोका, चीन, एनीमल सीड्स प्रोडक्ट्स इथेनॉल, तंबाकू इन सभी वस्तुओं पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी गई है।  

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read