HomeUTTAR PRADESHIndia-UK FTA डील पर हुआ हस्ताक्षर, पीएम मोदी बोले- आज भारत और...

India-UK FTA डील पर हुआ हस्ताक्षर, पीएम मोदी बोले- आज भारत और यूके के संबंधों में एक ऐतिहासिक दिवस है


PM Modi UK Visit:  इन दिनों भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर से मुलाकात की। साथ ही दोनों नेताओं के बीच भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत और यूके के  संबंधों में एक ऐतिहासिक दिवस है।मुझे प्रसन्नता है कि कई वर्षों की मेहनत के बाद आज दोनों देशों के बीच Comprehensive Economic and Trade Agreement संपन्न हुआ है।


पीएम मोदी ने कहा कि भारत के कृषि उपजऔर processed food industry के लिए यूकेकी बाज़ारमें नए अवसर बनेंगे। भारत के युवाओं, किसानों, मछुआरों और MSME sector के लिए ये समझौता विशेष रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं दूसरी ओर, भारत के लोगों और इंडस्ट्री के लिए यूकेमें बने उत्पादों- जैसे मेडिकल डिवाइसेज़ और aerospace parts सुलभ और किफायती दरों पर उपलब्ध हो सकेंगे।


अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि अगले दशक में हमारी comprehensive strategic partnership को नई गति और ऊर्जा देने के लिए Vision 2035 जारी किया जा रहा है। यह टेक्नोलॉजी, डिफेंस, क्लाइमेट, एजुकेशन और पीपल-टू-पीपल कनेक्ट के क्षेत्रों में एक मजबूत, भरोसेमंद और महत्वाकांक्षी साझेदारी का रोडमैप होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी दोनों देश मिलकर एक नया chapter लिख रहे हैं। UK की 6universities भारत में campus खोल रही हैं। पिछले हफ्ते ही भारत के गुरुग्राम शहर में South Hampton University campus का उद्घाटन हुआ है।


हम प्रधानमंत्री स्टार्मर और उनकी सरकार का आभार व्यक्त करते हैं- पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कठोर निंदा के लिए हम प्रधानमंत्री स्टार्मर और उनकी सरकार का आभार व्यक्त करते हैं। हम एकमत हैं कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरे मापदंडों का कोई स्थान नहीं है। हम इस बात पर भी सहमत हैं, कि Extremist विचारधारा वाली शक्तियों को Democratic Freedoms का दुरुपयोग नहीं करने दिया जा सकता।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read