HomeUTTAR PRADESHInauguration: विधायक पीएन पाठक ने 61.55 लाख रुपए का नवनिर्मित परियोजनाओं का...

Inauguration: विधायक पीएन पाठक ने 61.55 लाख रुपए का नवनिर्मित परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Inauguration: विधायक पीएन पाठक ने 61.55 लाख रुपए का नवनिर्मित परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Inauguration: कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से कई नवनिर्मित परियोजनाओं का शनिवार को विधायक पीएन पाठक ने वैदिक मंत्रों के बीच लोकार्पण किया।

इसके चार सड़कें व एक सामुदायिक भवन शामिल रहा। इन परियोजनाओं पर विधायक निधि से 61.55 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

विधायक ने जिन परियोजनाओं को लोकार्पित किया है, उनमें 10.96 लाख रुपए से सखवनिया शिव मंदिर परिसर में 10.96 सामुदायिक भवन, ग्राम सभा महुआडीह के लौंगरापुर में मेन रोड से ब्रह्मस्थान तक 15.25 लाख की लागत से सीसी रोड व ग्रामसभा महुआडीह लौंगरापुर में पिच-रोड से श्मशान जाने वाले मार्ग पर 9.07 लाख की लागत से खड़ंजा और ग्रामसभा अमरपुर प्राथमिक विद्यालय के मेन गेट से अभय प्रताप के घर तक 18.09 लाख की लागत से सीसी रोड, ग्रामसभा भरवलिया में बड़े पांडेय के घर से पिच रोड तक 8.18 लाख की लागत से सीसी रोड शामिल हैं।

बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है:विधायक 

विधायक पी.एन पाठक ने कहा कि विकास के काम होते रहेंगे। सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट, खड़ंजा , नाली, आरओ वाटर मशीन समेत बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।

यह भी पढ़े:Inauguration: सांसद व विधायक ने गुप्ता बजाज बाइक शो रूम का किया उद्घाटन

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, रामायण कुशवाहा, विनोद गुप्ता, छेदी शर्मा, अवर अभियंता पीएन मिश्रा, अमित मालवीय, सरोज राव, विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रकाश सिंह, नीतीश यादव, सजीव सिंह, राज पाठक, सूर्यनाथ यादव, सजीव दूबे, शिवम, राजेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि उग्रसेन मल्ल, कमलेश पटेल, मधुसूदन मिश्रा, लहरी सिंह, मंजीत सिंह, मनोज जायसवाल, राजकुमार, जितेंद्र मिश्रा, आदित्य त्रिपाठी, संजय राव आदि मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read