HomeUTTAR PRADESHइंडी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का...

इंडी गठबंधन सत्ता में आया तो फिर से लौट आएगा आतंकवाद का दौर: CM योगी आदित्यनाथ

कानपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि अगर इंडी गठबंधन सत्ता में आता है तो देश में एक बार फिर आतंकवाद और नक्सलवाद का दौर शुरू हो जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि संविधान संशोधन का डर फैलाने वाली कांग्रेस ने सबसे पहले भारतीय संविधान में संशोधन करते हुए अभिव्यक्ति की आजादी को रौंदने का कार्य किया था। मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सपा के एजेंडे में अयोध्या का विकास नहीं, बल्कि अयोध्या में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेना था।

कानपुर को मिला है उद्यमिता और उर्वरता का आशीर्वाद

सीएम योगी (CM Yogi) शनिवार को यहां छावनी विधानसभा क्षेत्र में कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीटों के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यहां कानपुर से पार्टी प्रत्याशी रमेश अवस्थी और अकबरपुर से बीजेपी प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले के लिए जनता से वोट की अपील की।

उन्होंने कहा कि कानपुर को मां गंगा के आशीर्वाद से उर्वरता और उद्यमिता का वरदान मिला है। ये क्रांति धरा होने के साथ ही देश के विकास की ऊर्जा की भूमि भी है। चौथे चरण में कानपुर की जनता को निर्णय लेना है। आज पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है ‘फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार’। 400 पार में कानपुर और अकबरपुर की सीटें भी शामिल होंगी।

इंडी गठबंधन नकारात्मक राजनीति के कारण अपनी विश्वसनीयता खो रहा

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि बीते 10 साल में मोदी जी ने बिना रुके, बिना थके और बिना डिगे देश की अहर्निश सेवा की है। हर व्यक्ति इस बात को मानता है कि मोदी जी ने देश को दुनिया में सम्मान दिलाया है, हमारी सीमाओं को सुरक्षित किया है, विकास को गति दी है, गरीब कल्याण के साथ ही नागरिकों के जीवन में परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन नकारात्मक राजनीति के कारण अपनी विश्वसनीयता खो रहा है। इनको पाकिस्तान के हितों की चिंता होती है। इनको आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या के समाधान की नहीं आतंकियों पर दायर मुकदमों को वापस लेने की चिंता होती है। इनकी चिंता थी कि जैसे भी हो अयोध्या में राममंदिर का निर्माण न हो।

नया भारत छेड़ता नहीं, मगर कोई छेड़ता है तो छोड़ता भी नहीं

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, महापौर प्रमिला पांडेय, सांसद सत्यदेव पचौरी, अकबरपुर के सांसद और पार्टी प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले, कानपुर से बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी, विधायकगण महेश त्रिवेदी, सुरेन्द्र मैथानी, सलिल विश्नोई और अविनाश सिंह सहित अन्य गणमान्य शामिल रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read