HomeUTTAR PRADESHIAS की बेटी बनी देश की सबसे चर्चित रानी, बॉस लेडी बन...

IAS की बेटी बनी देश की सबसे चर्चित रानी, बॉस लेडी बन सभी को किया अट्रेक्ट


Radhikaraje Gaekwad Bossy Look: बड़ौदा की महारानी राधिकाराजे गायकवाड़ अपनी शालीनता, स्टाइल और भारतीय परंपराओं को आधुनिक अंदाज में पेश करने के लिए जानी जाती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि शाही परिवार की बहुरानी बनने से पहले राधिकाराजे एक प्रोफेशनल पत्रकार रह चुकी हैं। शादी से पहले उन्होंने एक नामी न्यूज वेबसाइट में काम किया था। आज वह बड़ौदा के शाही परिवार की महारानी हैं और अक्सर सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नजर आती रहती हैं।


सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव


महारानी राधिकाराजे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह महाराजा समरजीत सिंह गायकवाड़ की पत्नी हैं, जो पूर्व क्रिकेटर रह चुके हैं। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक समरजीत सिंह देश के सबसे अमीर पूर्व क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। आमतौर पर महारानी को साड़ी में देखा जाता है, जहां वह भारतीय कारीगरों की कला और पारंपरिक बुनाई को खूबसूरती से प्रस्तुत करती हैं। लेकिन नए साल के मौके पर उन्होंने अपना अंदाज पूरी तरह बदल दिया और वेस्टर्न लुक में सबका ध्यान खींच लिया।


IAS की बेटी हैं राधिकाराजे


IAS रणजीत सिंह झाला की बेटी राधिकाराजे अब दो राजकुमारियों की मां हैं, इसके बावजूद उनके स्टाइल और ग्रेस में कोई कमी नहीं आई है। उनकी खूबसूरती और फैशन सेंस की वजह से फोर्ब्स ने उन्हें देश की सबसे सुंदर महारानियों की सूची में शामिल किया था। वहीं, वोग मैगजीन ने भी 2025 की बेस्ट ड्रेस्ड लिस्ट में उनका नाम रखा है।


महारानी का दिखा बॉस लेडी लुक


हाल ही में सामने आई तस्वीरों में महारानी ऑल-ब्लैक बॉस लेडी लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने डिजाइनर लेबल Baarmasi का ब्लैक ब्लेजर और प्लाजो पैंट्स पहना है। यह लुक उनके साड़ी वाले अंदाज से बिल्कुल अलग है, लेकिन उतना ही प्रभावशाली भी। खास बात यह है कि उनके वेस्टर्न आउटफिट में भी भारतीय कारीगरी की झलक साफ दिखाई देती है।ब्लैक ब्लेजर पर सिल्वर डिटेलिंग की गई है, जिसमें गुजरात की पारंपरिक विरासत को आधुनिक डिजाइन के साथ जोड़ा गया है। इसमें सदियों पुरानी इकट बुनाई तकनीक और जालीदार आर्किटेक्चर पैटर्न नजर आते हैं। इकट बुनाई की खासियत यह है कि इसमें धागों को पहले रंगा जाता है और फिर कपड़ा बुना जाता है, जिससे डिजाइन खुद-ब-खुद उभरकर सामने आता है।


अपने लुक को पूरा करने के लिए महारानी ने शेल्स वाला चोकर पहना, जिसमें व्हाइट और गोल्डन टच है। इसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स, पिंक हील्स और रेड लिपस्टिक ने उनके लुक में ड्रामा और एलिगेंस जोड़ दी। कुल मिलाकर, साड़ी छोड़ सूट-बूट में महारानी राधिकाराजे का यह नया अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read