Friday, May 1, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHHonored:सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने विगत दिनों...

Honored:सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने विगत दिनों से चर्चित जाफरीन अंजुम के घर पहुंचकर किया सम्मानित 

fok-media-samman-samaroh

Honored:सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने विगत दिनों से चर्चित जाफरीन अंजुम के घर पहुंचकर किया सम्मानित

Honored: ( कम्प्यूटर जगत ) कुशीनगर जनपद के खड्डा तहसील अन्तर्गत सुमधुर गायन से सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों में विगत दिनों से चर्चित भुजौली बुजुर्ग निवासी जाफरीन अंजुम को आज सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने घर पहुंचकर सम्मानित किया।

जाफरीन अंजुम स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज के 11 वीं कक्षा की छात्रा हैं।

जाफरीन की आवाज को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने भी सराहा था

और अनेक न्यूज चैनल तथा यू ट्यूब चैनल पर लोगों ने उसके गायकी की जमकर सराहना की थी।

जाफरीन को सम्मानित करते हुए सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक पवन दूबे ने कहा कि बिटिया ने हम सभी का सम्मान बढ़ाया है।

संगीत की प्रतिभा दैवीय कृपा से प्राप्त होती है और जहां ऐसी प्रतिभाएं होती हैं वह स्थान तीर्थ हो जाता है।

इस दौरान जाफरीन अंजुम को पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए पवन दूबे जी द्वारा उपहार भी प्रदान किया गया।

साथ ही होनहार बिटिया जाफरीन अंजुम के ग्रेजुएशन तक की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी उन्होंने ली।

आयोजन में सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की उप प्रबंधक स्वेतलाना दूबे जी ने भी बिटिया को सम्मानित करते हुए छठ गीत गाने का आग्रह किया जिसे जाफरीन ने अपने मीठे स्वर में तुरंत प्रस्तुत किया।

सम्मान पाकर बिटिया जाफरीन अत्यंत भावुक हो गई। उसने प्रबंध निदेशक पवन दूबे जी के प्रति आभार प्रकट किया।

रिपोर्ट :अनिल कुमार सिंह 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular