HomeUTTAR PRADESHHIV: एचआईवी के प्रति जन जागरूकता की आवश्यकता है:खण्ड शिक्षा अधिकारी

HIV: एचआईवी के प्रति जन जागरूकता की आवश्यकता है:खण्ड शिक्षा अधिकारी

HIV: एचआईवी के प्रति जन जागरूकता की आवश्यकता है:खण्ड शिक्षा अधिकारी

HIV: उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में पांच ब्लाकों में हाटा,

तमकुही, सेवरही, कप्तानगंज व सुकरौली में तीन-तीन वैच का प्रशिक्षण/कार्यशाला का तृतीय दिवस को सकुशल समापन हुआ।

शनिवार को विकास खण्ड सेवरही के ब्लांक सभागार में तीसरे दिन पंचायती राज विभाग के ग्राम विकास अधिकारी,शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक की कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसका शुभारम्भ डॉ प्रभात चन्द राय खण्ड शिक्षा अधिकारी सेवरही द्वारा किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि एचआईवी के प्रति जन जागरूकता की आवश्यकता है।

उन्होंने एचआईवी के बारे में जानकारी दिया । इस कार्यशाला में पंचायती राज विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के कुल संख्या 55 को एचआईवी/एड्स की बेसिक जानकारी, भेद भाव को कम करना, एचआईवी/एड्स बचाव एवं नियंत्रण एक्ट 2017 के बारे में प्रशिक्षित किया गया

एवं पॉजिटिव स्पीकर से स्पीच दिलाया गया। आज की कार्यशाला में जिला एचआईवी टीवी समन्वयक चन्द्रशेखर यादव, कार्यक्रम प्रशिक्षण समन्यवक रत्नेश मणि त्रिपाठी, मास्टर ट्रेनर तारकेश्वर सिंह, आईसीटीसी परामर्शदाता संदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read