HomeCRIMEयूपी में जारी है योगी बाबा की पुलिस का खौफ, तीन शातिर...

यूपी में जारी है योगी बाबा की पुलिस का खौफ, तीन शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

गाजियाबाद । यूपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जब बदमाशों को देर रात माल की बरामदगी के लिए उनके बताए ठिकाने पर ले गई, तब आरोपियों ने उन पर गोलियां चला दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने इलाके में कनावनी पुलिया के पास पुलिस गुरुवार शाम करीब सात बजे चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोका गया। हालांकि, वह मौके से भागने लगे तो पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया। उनसे जब पूछताछ की गई तो पता चला की वो तीनों शातिर स्नेचर हैं। पुलिस को इनके पास से दो तमंचे, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, लूट की एक चैन, लूट व स्नेचिंग के सामान को बेचकर मिले 32,300 रुपये व घटना में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद की है।

एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया है कि चेन और मोबाइल स्नेचिंग के खिलाफ लगातार गाजियाबाद के इंदिरपुरम इलाके में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गुरुवार शाम को तीन बदमाशों को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया था। इनके पास से बरामद बाइक बुराड़ी इलाके से चुराई गई थी। पकड़े गए आरोपी समीर ऊर्फ हरशु पर अलग-अलग थानों में 26 मुकदमे दर्ज हैं।

इसके साथ ही असीम और नोसीम को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसीपी के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी का माल हिंडन बैराज के पास ग्रीन बेल्ट में छुपाया हुआ है। पुलिस तीनों को देर रात लेकर उनकी बताई जगह पर पहुंची। वहां, पहुंचते ही झाड़ियों में छुपाए तमंचे से बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read