HomeUTTAR PRADESHExposure: 24 घण्टे के अंदर हत्या की घटना का पुलिस ने किया...

Exposure: 24 घण्टे के अंदर हत्या की घटना का पुलिस ने किया खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

Exposure: 24 घण्टे के अंदर हत्या की घटना का पुलिस ने किया खुलासा,आरोपी गिरफ्तार

Exposure: कुशीनगर के थाना कोतवाली हाटा क्षेत्रांतर्गत ग्राम नाउमुंडा निवासी गुड्डू यादव पुत्र स्व0 मूरत यादव द्वारा थाना कोतवाली हाटा पर सूचना दी गयी

दिनांक 03.11.2024 को उसकी पत्नी रेखा उर्फ शिवानी उम्र करीब 34 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है व शव को धान के खेत में फेक दिया गया है।

सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कोतवाली स्थानीय पर मु0अ0सं0- 829/2024 धारा 103 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराते हुए

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में टीम हुई गठित

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण/आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के नेतृत्व में टीमें गठित कर निर्देश दिये गये थे।

जिसके क्रम में गठित टीमों द्वारा इलेक्ट्रानिक व मैनुअल साक्ष्य एकत्रित किये गये, सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया

तथा अन्य लोगों से पुछताछ के आधार पर ज्ञात हुआ कि मृतका के पति गुड्डू यादव उपरोक्त द्वारा ही घटना को कारित किया गया है।

जिसे थाना कोतवाली हाटा द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार कर मुकदमा उपरोक्त में धारा 248 बीएनएस की बढोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई।

अपनी पत्नी के कृत्यों से बहुत था परेशान

जानकारी के मुताबिक आरोपी गुड्डू यादव उपरोक्त मामले में बताया गया कि वह अपनी पत्नी के कृत्यों से बहुत परेशान हो चुका था।

बार-बार पत्नी द्वारा अपशब्दों का प्रयोग कर सम्बोधित किया जाता था जिसको लेकर आपस में कई बार मार-पीट की घटना भी हुई थी तथा गांव घर में मेरी बहुत बदनामी होने लगी थी।

मैं मानसिक रुप से परेशान रहने लगा तथा मैने उसको जान से मारने का इरादा बना लिया था।

दिनांक 03.11.2024 को मेरी पत्नी शौच के लिए गयी तो मै भी उसके पीछे-पीछे गया, मौका पाकर मंझरिया माता मंदीर जाने वाले रोड के पास धान के खेत में अपने पास पहले से रखे हुए

पत्नी के ऊपर कई बार चाकू से किया वार

चाकू से ताबड़तोड़ अपनी पत्नी के ऊपर कई बार वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

मुझे कुछ लोगों द्वारा देख लिया गया था जिनके द्वारा शोर करने पर मैं गन्ने के खेत में छिप गया

तथा पहने हुए कपड़ों को गन्ने के खेत में छिपाकर अन्धेरे का लाभ लेकर घर आकर कपड़ा बदल कर पुनः घटनास्थल पर पहुँच गया तथा थाने जाकर तहरीर दे कर मुकदमा पंजीकृत करा दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्र0नि0 सुशील कुमार शुक्ला व0उ0नि0 मंगेश मिश्रा उ0नि0 संतराज यादव का0 जितेन्द्र पाल दीपक कुमार नीरज सिंह थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read