HomeUTTAR PRADESHExposure:आभूषण लुट कांड का पर्दाफाश,दस अंतर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार

Exposure:आभूषण लुट कांड का पर्दाफाश,दस अंतर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार

Exposure:आभूषण लुट कांड का पर्दाफाश,दस अंतर्जनपदीय अभियुक्त गिरफ्तार

रामकोला थाने के गांव ललचान छपरा निवासी आभूषण व्यवसाई के साथ हुआ था लुट कांड।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार दिया।

Exposure: कुशीनगर जनपद के थाना क्षेत्र में आभूषण व्यवसाई के साथ लुट कांड में रामकोला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है,

रामकोला पुलिस ने लुट कांड का पर्दाफाश करते हुए दस अंतर्जनपदीय अपराधियों को दस लाख के लुट के समान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार गत रविवार को थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुइयां टोला ललचान छपरा निवासी राजन शर्मा पुत्र गामा वर्मा के साथ दुकान बंद कर घर आते समय बदमाशों ने बैग रक्खे आभूषण लुट लिए थे

जिसके तहरीर पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा ने अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में तीन टीम गठित किया गया

जिसमें थाना प्रभारी रामकोला आनंद कुमार गुप्ता,प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह थाना कप्तानगंज,उ0नि0 आलोक कुमार स्वाट प्रभारी ,उ0नि0 शरद भारती सर्विसलांस प्रभारी

उ0नि0 राजकुमार बरवार थाना साईबर,उ0नि0 विरेन्द्र यादव मय टीम थाना कुबेर स्थान उ0नि0 मनोज द्धिवेदी थाना रामकोला,उ0नि0 उपेन्द्र यादव थाना रामकोला ,उ0नि0 रणजीत सिंह बघेल थाना रामकोला ,शामिल थे।

पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत से अन्तर्जनपदीय लूट/चोरी/नकबजनी करने वाले गैंग का खुलासा किया जिनके पास से अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये तक की बरामदगी (सोना, चांदी, लैपटाप, वाहन इत्यादि) के साथ मो0 आसिफ पुत्र मो0 मुमताज निवासी ग्राम रेलवे कालोनी कप्तानगंज,

आदित्य कुशवाहा पुत्र भगवानदास कुशवाहा ग्राम चकबंदी वार्ड नं0- 16 कप्तानगंज ,जाहिद पुत्र गयासुद्दीन निवासी पिपराबर सिवान छोटी मुगलटोली थाना रामकोला ,अनुज मिश्रा पुत्र हरिराम मिश्रा निवासी सुगर फैक्ट्री कालोनी वार्ड नं0- 08 थाना कप्तानगंज

,मोहन यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी चन्दरपुर बरवा टोला थाना रामकोला,आरिफ पुत्र मु0 मुमताज निवासी रेलवे कालोनी कप्तानगंज ,जय साहनी पुत्र मोहन साहनी निवासी झझवा टोला कप्तानगंज ,कृष्णा वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी सतपोखरीया थाना अहिरौली बाजार ,

विपिन कुशवाहा पुत्र जंगबहादुर कुशवाहा निवासी पिपरा वर सिवान रामकोला , राजेश वर्मा पुत्र श्री कृष्ण वर्मा निवासी मुण्डेरवा बाजार थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ मे बताया कि हमलोगो का एक संगठित गिरोह है।

हमलोगो द्वारा घटना से पहले घूम-घूम कर रेकी कर लेते थे, उसके बाद सून-सान स्थानो से चोरी/लूट/छिनैती करते है। अलग अलग घटनाओं में गैंग के अलग अलग लोग शामिल होते है।

दिनांक 29.12.2024 की रात्रि में थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत राजन वर्मा के साथ भी रेकी करते हुए घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस टीम के शानदार सफलता पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिये पुलिस टीम को 25 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read